JEE Mains 2027: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई; अब तक 7 लाख आवेदन हो चुके प्राप्त
जेईई मेन 2027 फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक है। अब तक 9 लाख से अधिक छात्र रजिस्ट्रेशन और 7 ...और पढ़ें

JEE Main 2027 registration
HighLights
22 नवंबर है बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट।
अतिरिक्त शुल्क से बचने के लिए तुरंत भर लें एप्लीकेशन फॉर्म।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2027 की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। एनटीए की ओर से सेशन 1 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 नवंबर 2026 (बिना लेट फीस) निर्धारत है। ऐसे में जो छात्र अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
इस डेट के बाद लगेगी लेट फीस
जो छात्र निर्धारित तिथि 22 नवंबर तक फॉर्म नहीं भरेंगे उनको बाद में लेट फीस अतिरिक्त (500 रुपये) जमा करना होगा। ऐसे में अतिरिक्त खर्च से बचने के लिए स्टूडेंट्स तुरंत ही आवेदन कर लें।
अब तक 7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स कर चुके आवेदन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साझा की गई डिटेल के मुताबिक अब तक 701316 छात्र आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर चुके हैं। इसके अलावा 905144 स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। ऐस में ये स्टूडेंट्स जल्द ही डिटेल और फीस भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें। पिछले वर्ष के अनुमान को देखें तो जेईई मेन परीक्षा के लिए 13 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त होने की उम्मीद है।
महत्वपूर्ण डेट्स
| कार्यक्रम | डेट्स |
| रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट | 24 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 22 नवंबर 2026 |
| लेट फीस (₹500) के साथ फॉर्म भरने की तिथि | 23 से 26 नवंबर 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन करने की डेट | 27 से 29 नवंबर 2026 |
| सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की तिथि | 30 दिसंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 13 जनवरी 2027 |
| एग्जाम डेट | 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 |
स्वयं भर सकते हैं फॉर्म
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स स्वयं ही घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और कैफे के अतिरिक्त चार्ज से बच सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए नीचे आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।
- जेईई मेन 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Online Application Form for JEE (Main) 2027 – Session 1 पर क्लिक करें।
- अब आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर आदि अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इसके बाद पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
JEE Mains Registration 2027 Link
ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन फीस
जेईई मेन फॉर्म 2027 भरने के साथ अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 900 रुपये जमा करना होगा। अनरिजर्व, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ट्रांसजेंडर/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है। सभी छात्र फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से जमा कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।