विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main 2023: इंजीनियरिंग एंट्रेंस जेईई मेन के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू, NTA जारी करेगा नोटिफिकेशन

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2022 08:05 AM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2022 01:06 PM (IST)

JEE Main 2023 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के वर्ष ...और पढ़ें

जेईई मेन 2023 नोटिफिकेशन परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा और यहीं रजिस्ट्रेशन भी कर सकेंगे।
जेईई मेन 2023 नोटिफिकेशन परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर जारी होगा और यहीं रजिस्ट्रेशन भी कर सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क। JEE Main 2023: जेईई मेन 2023 की तैयारी में जुटे लाखों स्टूडेंट्स के महत्वपूर्ण अपडेट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू किया जा सकता है। एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2023 रजिस्ट्रेशन को शुरू करने से पहले इसके आयोजन की अनौपचारिक तारीखों यानि एग्जाम डेट की घोषणा की जाएगी। एनटीए जेईई मेन 2023 नोटिफिकेशन के माध्यम से ही प्रवेश परीक्षा तिथि के साथ-साथ और कितनी बार आयोजित की जाएगी, इस सम्बन्ध में आधिकारिक सूचना जारी करेगा। छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि जेईई मेन नोटिफिकेशन 2023 जारी होने के बाद इसमें सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - JEE Main 2023: अभी जारी नहीं हुआ है जेईई मेन नोटिफिकेशन, NTA चीफ ने ‘फेक नोटिस’ पर किया अलर्ट

JEE Main 2023: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन और नोटिफिकेशन पर क्या है अपडेट?

भले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आधिकारिक तौर जेईई मेन 2023 को लेकर कोई भी ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली इस एजेंसी से जुड़े मंत्रालय के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनटीए जेईई मेन 2023 का आयोजन जनवरी और अप्रैल दो सत्रों में कर सकता है। साथ ही, जेईई मेन जनवरी 2023 सत्र के लिए पंजीकरण नवंबर के तीसरे सप्ताह के दौरान यानि इसी हफ्ते शुरू हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - NTA JEE Main 2023: जेईई मेन के लिए आवेदन नवंबर में और एग्जाम जनवरी, अप्रैल में संभव

JEE Main 2023: कहां और कैसे करें जेईई मेन रजिस्ट्रेशन?

ऐसे में जबकि जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2023 भी शुरू किया जा सकता है, उम्मीदवारों को पंजीकरण की प्रक्रिया पहले से जान लेनी चाहिए। उम्मीदवार जेईई मेन 2023 रजिस्ट्रेशन परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in के होम पेज पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से अप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पंजीकरण करना होगा और फिर आवंटित अप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड से लॉग-इन करके उम्मीदवार जेईई मेन 2023 रजिस्ट्रेशन कंपलीट कर सकेंगे। हालांकि, इसी दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान वे ऑनलाइन माध्यमों से कर सकेंगे।