विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NTA JEE Main 2023: जेईई मेन के लिए आवेदन नवंबर में और एग्जाम जनवरी, अप्रैल में संभव

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2022 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2022 09:49 AM (IST)

NTA JEE Main 2023 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (मेन) 2022 के लिए अप्लीकेशन विंडो नवंबर 2023 के ...और पढ़ें

एनटीए जेईई मेन 2023 परीक्षा तारीखों पर बड़ी खबर।
एनटीए जेईई मेन 2023 परीक्षा तारीखों पर बड़ी खबर।

एजुकेशन डेस्क। NTA JEE Main 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs) और अन्य इंजीनिरिंग शिक्षा संस्थानों में अगले वर्ष दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर। इन संस्थानों में संचालित होने वाले विभिन्न इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी (बीई/बीटेक) कोर्सेस में सत्र 2023-24 में दाखिल के लिए प्रवेश परीक्षा - संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2023 का आयोजन किया जाना है। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। एजेंसी द्वारा वर्ष 2023 की जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2022 में शुरू की जा सकती है। इस सम्बन्ध में शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनटीए जेईई मेन 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू कर सकता है।

यह भी पढ़ें - Allahabad High Court Recruitment 2022: ग्रुप सी और डी के 3932 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू

NTA JEE Main 2023: जेईई मेन जनवरी और अप्रैल में संभव

इसके अतिरिक्त, शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनटीए जेईई मेन 2023 का आयोजन दो बार कर सकता है। इसके लिए जनवरी व अप्रैल के माह निर्धारित किए जा रहे हैं। बता दें कि पिछले दो वर्षों में कोरोना महामारी के चलते जेईई मेन का आयोजन चार और दो बार किया गया था। इसी क्रम में एनटीए इस बार भी जेईई मेन का आयोजन दो बार किए जाने की योजना बना रहा है। ऐसे में जेईई मेन 2023 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों को परीक्षा पोर्टल, jeemain.nta.nic.in पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें - SSC GD Constable Notification 2022: कॉन्स्टेबल के 24,369 पदों की बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू

NTA JEE Main 2023: जेईई मेन के साथ-साथ CUET UG की तारीखों का भी हो सकता है ऐलान

दूसरी तरफ, इंजीनिरिंग व मेडिकल से अलग विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा - विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2023 के आयोजन की संभावित तारीखों का ऐलान एनटीए द्वारा जल्द ही किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - IB Recruitment 2022: इंटेलीजेंस ब्यूरो में 1671 पदों की भर्ती अधिसूचना जारी, 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां