JAC Board Exam 2025 Date: झारखंड बोर्ड ने जारी की डेटशीट, 11 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं
JAC Jharkhand Board Exam 2025 Date Sheet झारखंड बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक ही तारीख पर यानी कि 11 फरवरी 2025 से शुरू होगी। साथ ही दोनों कक्षाओं के लिए पेपर समाप्त भी एक ही दिन यानी कि 03 मार्च 2025 को होगा। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह में हाईस्कूल और दूसरी पाली में अप्रैल में कंडक्ट कराई जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ रहे दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी, 2024 से आयोजित की जाएंगी। साथ ही 3 मार्च को पेपर समाप्त होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर सवा 5 बजे समाप्त होगी। बता दें कि पहली शिफ्ट में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कक्षाओं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
JAC Class 10th Date Sheet 2025: ये है झारखंड बोर्ड दसवीं कक्षा का टाइमटेबल
- 11 फरवरी, 2025 को आईआईटी एंड अन्य वोकेशनल विषय का पेपर होगा।
-13 फरवरी ,2025 को कॉमर्स/ होमसाइंस का पेपर होगा।
15 फरवरी, 2025 को अरबी/ फारसी/ मुण्डरी सहित अन्य सब्जेक्ट्स का पेपर कराया जाएगा।
- 17 फरवरी, 2025 को उर्दू/बांग्ला/उड़िया विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- 18 फरवरी, 2025 को हिंदी ए और हिंदी बी विषय के लिए पेपर कंडक्ट कराया जाएगा।
-19 फरवरी, 2025 को संगीत और 20 फरवरी को साइंस का पेपर होगा।
- 22 फरवरी, 2025 को संस्कृत और 25 फरवरी को सोशल साइंस का पेपर होगा।
- 28 फरवरी, 2024 को अंग्रेजी और अंत में 3 मार्च, 2025 को मैथ्स की परीक्षा होगी।
JAC Class 10th Date Sheet 2025: 12वीं कक्षा में पहले दिन होगा वोकेशनल सब्जेक्ट्स का पेपर
11 फरवरी, 2025 को 12वीं कक्षा के लिए झारखंड बोर्ड की ओर से वोकेशनल सब्जेक्ट्स का पेपर कराया जाएगा। इसके बाद, 1313 फरवरी, 2025 को अनिवार्य लैंग्वेज का एग्जाम कराया जाएगा। साथ ही, 15 फरवरी, 2025 को इफेक्टिव लैंग्वेज का और 17 फरवरी, 2025 को कोर लैंग्वेज का पेपर होगा। इसके अलावा, अन्य विषयों की परीक्षाओं की तिथि जानने के लिए परीक्षार्थी संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही इसके अनुसार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
Jharkhand Board Class 10th and 12th Date Sheet 2025: प्रवेश पत्र लेकर जाना होगा अनिवार्य
झारखंड बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के स्टूडेंट्स को एग्जाम में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए स्टूडेंट्स को इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होगा। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।