विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Date Sheet 2025: पेपर में सीबीएसई ने दिया बढ़िया गैप, रिवीजन में होगी आसानी, डेटशीट करें डाउनलोड

Published: Thu, 21 Nov 2024 09:30 AM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 ...और पढ़ें

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया शेड्यूल
CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया शेड्यूल

HighLights

  1. दसवीं की कक्षा में पहला पेपर इंग्लिश का होगा
  2. 21 फरवरी, 2025 को होगा 12वीं कक्षा में फिजिक्स का पेपर
  3. आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर डाउनलोड करें शेड्यूल

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। रिलीज हुए टाइमटेबल में पेपर के बीच में अच्छा गैप दिया गया है, जिससे स्टूडेंट्स को रिवीजन करने के लिए बेहतर समय मिल सके, जैसे- दसवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी। पहले दिन इंग्लिश का पेपर कंडक्ट कराया जाएगा। इसके बाद मेजर सब्जेक्ट के लिए अगला पेपर 20 फरवरी, 2025 को साइंस सब्जेक्ट का होगा। इस तरह से इन दोनों परीक्षाओं में चार दिन का पेपर दिया गया है। इसके बाद 25 फरवरी, 2025 को सोशल साइंस और 28 फरवरी, 2025 को हिंदी का पेपर होगा। इस तरह से दोनों पेपर के बीच में भी तीन दिन का अंतराल दिया गया है। साथ ही मेजर पेपर के तौर पर मैथ्स सब्जेक्ट का पेपर 10 मार्च, 2025 को किया जाएगा। इस दौरान भी छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें 10वीं और 12वीं कक्षा की डेटशीट 

CBSE Board Class 12th Date Sheet 2025: 12वीं में साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को भी मिला है पर्याप्त अंतराल

बारहवीं कक्षा के लिए साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए फिजिक्स का पेपर 21 फरवरी, 2025 को कंडक्ट कराया जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी, 2025 को केमिस्ट्री और 8 मार्च, 2025 को गणित विषय का पेपर रखा गया है। इस तरह से साइंस स्ट्रीम के मेजर सब्जेक्ट के बीच में रिवीजन के लिए बेहतर समय दिया गया है।

CBSE Board Exam Date Sheet 2025: पिछले वर्षों के मुकाबले जल्दी जारी हुआ 10वीं और 12वीं कक्षा का टाइमटेबल 

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले वर्षों के मुकाबले इस साल जल्दी दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। अगर साल, 2023 की बात करें तो यह 13 दिसंबर, 2023 को जारी किया गया था। इसके पहले साल 2022 पर गौर करें तो इस वर्ष भी दिसंबर में ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था लेकिन साल 2024 में नवंबर में ही परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।  

How to download CBSE Board 10th, 12th Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड 

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। अब, होमपेज पर लेटेस्ट @सीबीएसई" सेक्शन में जांचें। यहां, 10वीं, 12वीं कक्षा की डेटशीट का लिंक मिलेगा। इस लिंक पर क्लिक करें और डाउनलोड करें।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2025: 10वीं, 12वीं के सिलेबस में कटौती और एग्जाम पैटर्न पर सीबीएसई ने दिया बड़ा बयान, करें चेक