विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Exam 2025: 10वीं, 12वीं के सिलेबस में कटौती और एग्जाम पैटर्न पर सीबीएसई ने दिया बड़ा बयान, करें चेक

Published: Fri, 15 Nov 2024 11:47 AM (IST)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जारी की जाएगी। परीक्षाओं में ...और पढ़ें

CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द जारी करेगा एग्जाम डेटशीट
CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द जारी करेगा एग्जाम डेटशीट

HighLights

  1. www.cbse.gov.in पर डाउनलोड कर पाएंगे डेटशीट
  2. 10वीं, 12वीं का टाइमटेबल जल्द जारी होने की है उम्मीद
  3. नहीं बदला 10वीं, 12वीं का एग्जाम पैटर्न

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board) ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं से पहले सिलेबस और एग्जाम पैटर्न पर बड़ा बयान दिया है। बोर्ड ने कहा है कि साल 2025 में होने वाली परीक्षाओं के लिए एग्जाम पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही, दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए पाठ्यक्रम में भी कोई कटौती नहीं की गई है। बोर्ड ने यह जानकारी हाल ही में जारी की है। दरअसल, बीते दिन एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें भोपाल रीजनल ऑफिसर विकास कुमार अग्रवाल के हवाले से कहा गया था कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए पाठ्यक्रम में कटौती की गई है।

इंदौर में आयोजित हुए प्रिंसिपल समिट में रीजनल ऑफिसर के हवाल से यह भी कहा गया था कि एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। इसके अनुसार, इंटरनल असेसमेंट के लिए 40% नंबर दिए जाएंगे बाकी 60% नंबर फाइनल परीक्षा के होंगे। हालांकि, अब इसी विषय में रिपोर्ट के अनुसार, एएनआई ने सीबीएसई के हवाले से कहा है कि, "केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड स्पष्ट करना चाहता है कि बोर्ड ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है या मूल्यांकन प्रणाली या परीक्षा नीति में कोई बदलाव नहीं किया है। साथ ही इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने पुराने परीक्षा प्रणाली के अनुसार ही अपनी तैयार करें। 

CBSE Board Exam Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट जल्द होगी रिलीज

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट जल्द ही जारी करेगा। उम्मीद है कि यह अगले महीने दिसंबर में रिलीज की जाएगी। इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर लेटेस्ट अपडेट चेक कर लें। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जाएंगी।  

CBSE Board Exam Date Sheet 2025: सीबीएसई दसवीं और बारहवीं एग्जाम डेटशीट डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स 

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा। अब, स्टूडेंट्स अपनी कक्षा के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें। अब आप एक पीडीएफ देख पाएंगे।इसे जांचें और डाउनलोड करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सहेज करके रख लें।

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं के सिलेबस में की 15 % की कटौती, एग्जाम पैटर्न में भी हुआ बदलाव