विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं के सिलेबस में की 15 % की कटौती, एग्जाम पैटर्न में भी हुआ बदलाव

Published: Thu, 14 Nov 2024 10:23 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2024 01:10 PM (IST)

सीबीएसई अगले साल से दो बार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इसके लिए तेयारियां तेजी से पूरी की जा रही ...और पढ़ें

CBSE Board Exam 2025: 15 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं
CBSE Board Exam 2025: 15 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं

HighLights

  1. अगले साल से दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं
  2. आंतरिक मूल्यांकन के लिए 40 प्रतिशत अंक हुए निर्धारित
  3. जल्द जारी होगी सीबीएसई बोर्ड एग्जाम डेटशीट

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। इन कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में 15 फीसदी की कटौती की गई है। साथ ही एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। इसके अनुसार, इंटरनल असेसमेंट के लिए 40% नंबर दिए जाएंगे बाकी 60% नंबर फाइनल परीक्षा के होंगे। यह जानकारी इंदौर में आयोजित हुए प्रिंसिपल समिट में भोपाल रीजनल ऑफिसर विकास कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दी है।

CBSE Board Exam Pattern 2025: आंतरिक मूल्यांकन के लिए मिलेंगे अब 40 प्रतिशत अंक 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रीजनल ऑफिसर ने कहा कि इस घोषणा का उद्देश्य है कि, स्टूडेंट्स को पाठ्यक्रम के बोझ से बचाकर टॉपिक को गहराई से समझने काअवसर देना है। साल 2025 सीबीएसई परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में कटौती बोर्ड के विकसित शैक्षिक ढांचे के अनुरूप है।  एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। इसके अनुसार, कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए ही आंतरिक मूल्यांकन के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि शेष 60 प्रतिशत अंतिम लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।

CBSE Board Exam 2025: अगले साल से दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं 

रीजनल ऑफिसर ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह भी कहा है कि साल 2025 में केवल बोर्ड परीक्षाएं एक बार आयोजिात की जा रही हैं। अगले साल दो टर्म में परीक्षाएं कंडक्ट कराने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव को अंतिम रूप दे दिया गया है और लॉजिस्टिक तैयारियां चल रही हैं। दो टर्म की परीक्षा मॉडल का उद्देश्य छात्रों को अधिक बार मूल्यांकन के अवसर प्रदान करना है। इस संबंध में बोर्ड का मानना ​​है कि यह प्रणाली छात्रों को अपनी पढ़ाई को अधिक प्रभावी ढंग से मैनेज करने और एक बार होने वाली परीक्षा के तनाव से निपटने में मदद करेगी।

CBSE Board Exam Date Sheet 2025  जल्द जारी होगी एग्जाम डेटशीट 

सीबीएसई बोर्ड की ओर से जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए यह उम्मीद है कि अगले महीने यानी कि दिसंबर में जारी कर दी जाएगी। टाइमटेबल जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं इसे आधिाकरिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से आयोजित की जाएंगी। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई 10th,12th की डेटशीट पर बड़ी अपडेट, पढ़ें कब होगी जारी, Feb में होनी हैं परीक्षा