विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई 10th,12th की डेटशीट पर बड़ी अपडेट, पढ़ें कब होगी जारी, Feb में होनी हैं परीक्षा

Published: Thu, 03 Oct 2024 12:01 PM (IST)

सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के महीने में आयोजित की जा सकती है क्योंकि पिछले वर्ष भी यह परीक्षाएं ...और पढ़ें

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं कक्षा की डेटशीट जल्द करेगा रिलीज
CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं कक्षा की डेटशीट जल्द करेगा रिलीज

HighLights

  1. 15 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
  2. सीबीएसई जल्द जारी करेगा डेटशीट
  3. स्टूडेंट्स पोर्टल पर बनाएं रखें नजर

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दसवीं और बारहवीं क्लास की डेटशीट का इंतजार कर रहे सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए अहम अपडेट है। सीबीएसई बोर्ड दिसंबर के महीने में इन कक्षाओं के लिए टाइम टेबल रिलीज कर सकता है। यह अनुमान पिछले वर्षों के पैटर्न के आधार पर लगाया जा रहा है। दरअसल, साल 2023 और 2022 में दिसंबर के महीने में ही 10वीं और 12वीं कक्षा का टाइमटेबल रिलीज किया गया था। ऐसे में पूरी संभावना है कि इस सत्र में भी ऐसा ही होगा। फिलहाल, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट @cbse.gov.in पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें डेटशीट के रिलीज होने के बाद अपडेट मिल सके। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से आयोजित होनी है। इस संबंध में पीटीआई की ओर से एक पोस्ट भी शेयर किया गया था, जिसे स्टूडेंट्स नीचे देख सकते हैं। 

CBSE Class 10th and 12th Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट को ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड 

सीबीएसई बोर्ड डेटशीट रिलीज होने के बाद स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं। अब सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2025/सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। इसे देखें और डाउनलोड करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

जनवरी में हो सकती हैं प्रायोगिक परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के महीने में आयोजित की जा सकती है, क्योंकि पिछले वर्ष भी यह परीक्षाएं जनवरी के महीने में ही आयोजित हुई थी। इसलिए इस साल भी इसी महीने में कंडक्ट होने की उम्मीद है। वहीं, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे एक प्रॉपर टाइमटेबल बनाकर तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि एग्जाम शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 

यह भी पढ़ें: JEE Mains 2025 Exam: जनवरी में हो सकती है जेईई मेंस पहले सेशन की परीक्षा, जानें NTA कब जारी करेगा नोटिफिकेशन