विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JAC Board Exam Date 2027: झारखंड 10th-12th बोर्ड एग्जाम 5 फरवरी से होंगे स्टार्ट, 12 नवंबर से आवेदन शुरू

Published: Wed, 04 Nov 2026 04:14 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 04:18 PM (IST)

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से क्लास 10th-12th की बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से वहीं 8th, 9th और 11th की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू की जाएंगी।

Jharkhand 10th 12th board exams 2027

Jharkhand 10th 12th board exams 2027

HighLights

  1. झारखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी।

  2. 5 फरवरी से शुरू हो सकते हैं एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची (JAC) की ओर से क्लास 10th 12th बोर्ड एग्जाम 2027 के लिए संभावित डेट्स का एलान कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 5 फरवरी 2027 से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो सकती है। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह तक संपन्न हो जाएंगी।

रजिस्ट्रेशन 12 नवंबर से होने जा रहे स्टार्ट

क्लास 10th 12th बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए बोर्ड नवंबर से स्टार्ट होने जा रहे हैं। 26 नवंबर तक बिना लेट फीस के एग्जाम फॉर्म भरा जा सकेगा। इसके अलावा 27 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर 2026 तक आवेदन करने पर लेट फीस का भुगतान भी करना होगा।

परीक्षा के लिए टाइमिंग एवं शिफ्ट

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन सुबह की शिफ्ट में प्रातः 9:45 से लेकर दोपहर 1 बजे तक करवाया जायेगा वहीं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 तक करवाया जायेगा।

8th, 9th और 11th की परीक्षाएं फरवरी के लास्ट में होंगी आयोजित

10th-12th बोर्ड एग्जाम के अलावा 8th, 9th और 11th की परीक्षाओं के लिए संभावित डेट्स का एलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह से इन कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें- Essay on Diwali: दीपावली पर 500 शब्दों का निबंध, प्रतियोगिता में अवश्य मिलेगा पहला स्थान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।