JAC Board Exam Date 2026: झारखंड बोर्ड 8th 9th 11th व 12th टाइम टेबल में बदलाव, निकाय चुनाव के चलते हुआ चेंज
झारखंड बोर्ड की ओर से निकाय चुनाव से डेट्स क्लैश के चलते कक्षा 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं ...और पढ़ें

JAC Board New Exam Date 2026
HighLights
झारखंड में निकाय चुनाव के चलते बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल में हुआ बदलाव।
नया शेड्यूल इस पेज से कर सकते हैं चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची (JAC) की ओर से कक्षा 8th, 9th, 11th व 12th टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। डेट्स में बदलाव राज्य में हो रहे निकाय चुनाव के चलते लिया गया है। चूंकि झारखंड में 23 फरवरी को निकाय चुनाव है वहीं इसकी मतगणना 27 फरवरी को की जाएगी। इसलिए इन डेट्स में पहले से प्रस्तावित एग्जाम डेट्स में चेंज किया गया है।
ये हुआ बदलाव
- छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि पहले इंटरमीडिएट (12th) क्लास के हिंदी बी पेपर का आयोजन 23 फरवरी को करवाया जाना था जिसे अब 24 फरवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा।
- 8वीं कक्षा की परीक्षा 24 फरवरी को प्रस्तावित थी लेकिन अब नए शेड्यूल के मुताबिक इस कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 2 मार्च 2026 को करवाया जायेगा।
- 11वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 25 से 27 फरवरी तक होना था। चूंकि अब 27 फरवरी को निकाय चुनाव की मतगणना होगी ऐसे में परीक्षा का आयोजन संभव नहीं है। ऐसे में अब बोर्ड की ओर से इस कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 25, 26 एवं 28 फरवरी 2026 को करवाया जायेगा।
- इन सबके अलावा 9वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 28 फरवरी और 2 मार्च को करवाया जाना था जिसे भी री-शेड्यूल कर दिया गया है। अब इस कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 6 एवं 7 मार्च 2026 को करवाया जायेगा।
पास होने के लिए न्यूनतम पास पर्सेंटेज प्राप्त करना अनिवार्य
छात्रों को बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं में सफल होने के लिए छात्रों को प्रैक्टिकल एवं थ्योरी एग्जाम में अलग अलग निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। हालांकि, एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को पास होने का एक और मौका मिलेगा। इसके लिए बाद में कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
