विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JAC 12th Topper List 2024: झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप, रिजल्ट jacresults.com पर हुआ घोषित

Published: Mon, 29 Apr 2024 04:22 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 12:01 PM (IST)

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board) की ओर से इंटरमीडिएट का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिया गया ...और पढ़ें

JAC 12th Topper List 2024: जैक बोर्ड रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट हुई जारी।
JAC 12th Topper List 2024: जैक बोर्ड रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट हुई जारी।

HighLights

  1. झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट हुआ घोषित
  2. नतीजों के साथ ही जारी हुई सभी स्ट्रीम की टॉपर्स लिस्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC Board) की ओर से आज यानी 30 अप्रैल को JAC 12th Result घोषित कर दिया गया है। सभी स्ट्रीम के छात्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा की गई है। नतीजों के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में 12वीं कक्षा में सभी स्ट्रीम में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। 

JAC 12th Result 2024: सभी स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट अलग-अलग हुए जारी

छात्र ध्यान रखें कि झारखंड बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस) के अलग-अलग जारी किये जाएंगे। टॉपर्स की लिस्ट के साथ ही उनके द्वारा प्राप्तांक की जानकारी भी साझा की जाएगी।

Jharkhand Board 12th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • झारखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके तुरंत बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

JAC 12th Result 2024: ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से कर सकेंगे प्राप्त

रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद स्टूडेंट्स मार्कशीट की प्रति ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकेंगे। नतीजे जारी होने के कुछ दिन बाद JAC बोर्ड की ओर से आपकी ओरिजिनल मार्कशीट आपके स्कूल में भेज दी जाएगी जहां से आप इसे प्राप्त कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- LIVE JAC 12th Result 2024: झारखण्ड बोर्ड इंटर रिजल्ट आज होगा घोषित, सुबह 11 बजे जारी होगा परिणाम