विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JAC 12th Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस डेट तक होगा जारी, यहां मिलेगा नतीजे चेक करने का Direct Link

Published: Thu, 30 Apr 2026 12:07 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2026 12:24 PM (IST)

झारखंड बोर्ड की ओर से (Jharkhand Class 12th Result) इसी वीक जारी किया जा सकता है। छात्र ऑफिशियल साइट के अतिरिक्त Digilocker और SMS से भी परिणाम चेक कर सकेंगे।

Jharkhand Board Result 2026: इसी सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट।

Jharkhand Board Result 2026: इसी सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट।

HighLights

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर संभालकर रखें।

  2. डिजीलॉकर से भी नतीजे चेक कर सकते हैं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जो छात्र इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे बहुत जल्द ही झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कक्षा बारहवीं के नतीजे देख व डाउनलोड कर सकेंगे। कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट साइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और रोल कोड को संभालकर रखें।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं डिजीलॉकर से रिजल्ट

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम बहुत जल्द ही डिजीलॉकर पर भी जारी किया जा सकता है। छात्रों एवं अभिभावकों की सहायता के लिए यहां डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के पांच स्टेप्स बताए गए हैं।

  1. डिजीलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद Jharkhand Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और रोल कोड को दर्ज करना होगा।
  5. इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

किस दिन आएगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी तो नहीं की गई है। लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है।

पिछले वर्ष आर्ट्स स्ट्रीम से टॉप करने वाले छात्रों के नाम

  • पहला स्थान: देव तिवारी
  • दूसरा स्थान: प्रेरणा कुमारी
  • तीसरा स्थान: सूरज कुमार दास और कुमारी ऋतंभरा
  • चौथा स्तान: श्रेया आनंद
  • पांचवां स्थान: अनन्या पाल और उषा रानी

SMS से भी कर सकते हैं चेक

SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए 562630 नंबर पर JAC 12th रोल नंबर और रोल कोड लिखकर भेजना होगा। कुछ देर बाद इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा।