विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IOCL Apprentice 2026: अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन स्टार्ट, उम्र और पात्रता सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:10 PM (IST)

आईओसीएल में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं। उम्मीदवार 12 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

IOCL Eastern Region Apprentice Recruitment 2026

IOCL Eastern Region Apprentice Recruitment 2026 

HighLights

  1. अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू।

  2. कुल 393 उम्मीदवारों का होगा चयन।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड IOCL में अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जो उम्मीदवार आईओसीएल में बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। वे IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने की लास्ट 12 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।

आयु-सीमा

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री व आईडी या डिप्लोना होना चाहिए।

इन स्टेप्स से करें अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन अप्लाई सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  5. अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कितने उम्मीदवारों का होगा चयन

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 393 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें टेक्नीशियन के लिए कुल 206 पद, आईटीआई ट्रेड के लिए कुल 97 पद, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए कुल 70 पद और डीईओ के लिए कुल 20 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें- RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।