ICG CGEPT Exam Date 2027: इंडियन कोस्ट गार्ड सीजीईपीटी एग्जाम डेट जारी, 365 पदों के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
आईसीजी की ओर से ICG CGEPT Exam Date 2027 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा नवंबर माह में संचालित की जानी है।

Indian Coast Guard CGEPT Exam Date 2027: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
इंडियन कोस्ट गार्ड ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल।
इसी माह शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से कोस्ट गार्ड नाविक जीडी और यांत्रिक CGEPT परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था। वे उम्मीदवार जल्द ही Indian Coast Guard CGEPT Exam 2027 में शामिल हो सकेंगे। उम्मीदवार परीक्षा तिथि के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कोस्ट गार्ड नाविक जीडी और यांत्रिक CGEPT सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 17 से 18 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले ऑफिशियल पोर्टल पर एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।
कब और कहां जारी होगा एडमिट कार्ड
कोस्ट गार्ड नाविक जीडी और यांत्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Indian Coast Guard CGEPT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 365 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें नाविक जनरल (जीडी) के लिए कुल 130 पद, नाविक डोमेस्टिक के लिए कुल 25 पद और हाईजीनिस्ट के लिए कुल 20 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- UPSSSC JE Recruitment 2026: यूपी में जूनियर इंजीनियर के 1156 पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, यहां देखें एग्जाम पैटर्न