CGEPT Exam City Slip 2026 OUT: इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक और यांत्रिक परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड
कोस्ड गार्ड नाविक जीडी और यांत्रिक परीक्षा के लिए सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

CGEPT Exam City Slip 2026 OUT: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
इंडियन कोस्ट गार्ड ने जारी की सिटी स्लिप।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड ने कोस्ड गार्ड नाविक जीडी और यांत्रिक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वे इंडियन कोस्ट गार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
इंडियन कोस्ट गार्ड नाविक और यांत्रिक परीक्षा की सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां सिटी स्लिप डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Indian Coast Guard CGEPT Exam City Slip लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगा एग्जाम
इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से नाविक और यांत्रिक CGEPT परीक्षा का आयोजन 17 और 18 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से नाविक और यांत्रिक CGEPT की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड तिथि का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें- UPSC NDA NA I Final Results 2026 OUT: यूपीएससी ने एनडीए एनए-1 फाइनल रिजल्ट का किया एलान, एक क्लिक से डाउनलोड करें PDF