विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IGNOU Result 2020: Early Declaration एग्जाम 2019 का परिणाम जारी, यहां करें चेक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Sat, 01 Feb 2020 01:13 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 08:00 PM (IST)

इग्नू ने दिसंबर में आयोजित Early Declaration 2019 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो छात्र Early Declaration ...और पढ़ें

IGNOU Result 2020: Early Declaration एग्जाम 2019 का परिणाम जारी, यहां करें चेक
IGNOU Result 2020: Early Declaration एग्जाम 2019 का परिणाम जारी, यहां करें चेक

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। IGNOU TEE Result 2020: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानि इग्नू ने दिसंबर में आयोजित Early Declaration 2019 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। जो छात्र  Early Declaration के तहत आवेदन किए थे सिर्फ उन्हीं का रिजल्ट निकला है। आपको स्पष्ट कर दें कि Early Declaration के अलावा किसी अन्य का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है।

जो छात्र Early Declaration 2019 की परीक्षा दिसंबर महीने में दिए थे वे अपना रिजल्ट इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट, ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

ऐसे देखें इग्नू टर्म-इंड एग्जाम 2019 का परिणाम

 • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, ignou.ac.in पर विजिट करें।

 • होम पेज पर दिये गये रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।

 • एक नया पेज खुलेगा जहां विभिन्न परीक्षाओं के परिणामों के लिंक होंगे। इनमें से टर्म-इंड लिंक पर क्लिक करें।

 • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको “Early Declaration of December 2019 Result (New)” पर क्लिक करना है।

 • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना इनरोलमेंट नंबर भरना होगा। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

इग्नू टर्म-इंड एग्जाम 2019 का परिणाम चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक

इग्नू ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

रोजगार समाचार 01 फरवरी – 07 फरवरी 2020: SBI, इंडियन बैंक, रेल व्हील फैक्ट्री, आईआईटी और अन्य सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Budget 2020 Education & Jobs: शिक्षा और कौशल विकास केंद्रित बजट पेश किया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने