विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IGNOU Admission: इग्नू जुलाई सेशन एडमिशन के लिए 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौका, 4 वर्षीय कोर्स के लिए भी कर सकते हैं अप्लाई

Published: Wed, 06 Aug 2025 11:24 AM (IST)Updated: Wed, 06 Aug 2025 11:25 AM (IST)

इग्नू की ओर से जुलाई सेशन के लिए न्यू रजिस्ट्रेशन एवं री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। जो छात्र इग्नू से अपनी ...और पढ़ें

IGNOU Admission 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।
IGNOU Admission 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

HighLights

  1. इग्नू जुलाई सत्र के लिए 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौका।
  2. विभिन्न यूजी, पीजी, पीएचडी, foreign IOP प्रोगाम्स में ले सकते हैं प्रवेश।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की ओर से जुलाई 2025 सेशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। जो भी छात्र विभिन्न यूजी, पीजी, पीएचडी, foreign IOP प्रोगाम्स के डिस्टेंस या ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज मेंमें प्रवेश लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।

एडमिशन के लिए स्वयं भरा जा सकता है फॉर्म

इग्नू में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स स्वयं ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां फॉर्म भरने की स्टेप्स एवं आवेदन का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है जिससे आपको आवेदन करने में आसानी होगी।

  • इग्नू एडमिशन जनवरी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर अनाउंसमेंट में जाकर आवेदन आवेदन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको पहले क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूर्ण करें।
  • अंत में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

IGNOU Admission 2025 Application Form Link

4 वर्षीय यूजी प्रोग्राम में ले सकते हैं प्रवेश

छात्र इग्नू के जरिये 4 वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी ले सकते हैं। इग्नू की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक जो स्टूडेंट्स इग्नू से दो सेमेस्टर (1 वर्ष) पूर्ण करेंगे और अगर वे 44 क्रेडिट जमा करेंगे तो बाहर निकलने पर उनको स्नातक का प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा। ग्रेजुएशन में दो वर्ष (4 सेमेस्टर) पूरा करने पर और 84 क्रेडिट प्राप्त करने पर स्नातक डिप्लोमा दिया जायेगा। 3 वर्ष (6) सेमेस्टर पूरा करने पर छात्रों को स्नातक की डिग्री एवं पूरे 4 वर्ष (8 सेमेस्टर) पूर्ण करने पर छात्रों को ग्रेजुएशन ऑनर्स की डिग्री प्रदान की जाएगी।

फॉर्म विड्रॉ करने पर फीस होगी वापस

आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कभी कभी ऐसा होता है की छात्र एडमिशन वापस लेना चाहता है तो ऐसे में इग्नू की ओर से उम्मीदवारों को एक सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत दिनों के हिसाब से आवेदन वापस लेने की छूट है। जितने दिन बाद आप एडमिशन वापस लेंगे उसी के अनुसार इग्नू की ओर से फीस में कटौती करके आपका आवेदन विड्रॉ कर दिया जायेगा। एडमिशन जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SBI Junior Associate Recruitment 2025: एसबीआई क्लर्क के 5180 पदों पर आवेदन स्टार्ट, जानें किस राज्य में होगी कितने पदों पर भर्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।