Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SBI Clerk 2025: एसबीआई जूनियर एसोसिएट के 5180 पदों पर आवेदन स्टार्ट, जानें किस राज्य में होगी कितने पदों पर भर्ती

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 08:58 AM (IST)

    एसबीआई की ओर से जूनियर असोसिएट (क्लर्क) के 5180/रेगुलर (810 बैकलॉग) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है जो 26 अगस्त तक जारी रहेगी। स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र है। इस भर्ती के जरिये देशभर में नियुक्तियां की जाएंगी। किस राज्य में कितने पदों पर भर्ती होगी इसकी डिटेल आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    SBI Junior Associate Recruitment 2025 के लिए यहां से करें अप्लाई।

    जॉब डेस्क, नई दिल्ली। ग्रेजुएशन कर चुके युवा जो बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारियों में लगे हैं उनके लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडियन की ओर से एसबीआई क्लर्क (Junior Associates- Customer Support Sales/ Advertisement No. CRPD/CR/2025-26/06) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त से स्टार्ट हो गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर या इस पेज से फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 अगस्त 2025 निर्धारित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग्यता एवं मापदंड

    एसबीआई क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 अप्रैल 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    कैसे करें आवेदन

    इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी स्वयं ही आवेदन पत्र भर सकते हैं। इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच जायेंगे। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं एप्लीकेशन फॉर्म का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया जा रहा है।

    • SBI Clerk Application Form 2025 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक ibpsonline.ibps.in/sbijajul25/ पोर्टल पर विजिट करें।
    • अब नए पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें।
    • अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
    • इसके बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। प्रिंट लेने की लास्ट डेट 10 सितंबर निर्धारित है।

    स्टेट वाइज भर्ती डिटेल

    इस बार एसबीआई की ओर से क्लर्क के कुल 5180/रेगुलर (810 बैकलॉग) पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुछ राज्यों में रेगुलर के साथ ही बैकलॉग पदों पर भी भर्तियां होंगी। राज्य के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है-

    • गुजरात: 220 पद
    • आंध्र प्रदेश: 310 पद
    • कर्नाटक: 270 पद (198 बैकलॉग)
    • मध्य प्रदेश: 100 पद (37 बैकलॉग)
    • छत्तीसगढ़: 220 पद (32 बैकलॉग)
    • ओडिशा: 190 पद
    • हरियाणा: 138 पद
    • जम्मू कश्मीर: 29 पद
    • हिमाचल प्रदेश: 68 पद
    • लद्दाख यूटी: 37 पद
    • पंजाब: 178 पद
    • तमिलनाडु: 380 पद
    • तेलंगाना: 250 पद (58 बैकलॉग)
    • राजस्थान: 260 पद (27 बैकलॉग)
    • वेस्ट बंगाल: 270 पद (4 बैकलॉग)
    • अंडमान निकोबार आइसलैंड: 30 पद (2 बैकलॉग)
    • सिक्किम: 20 पद
    • उत्तर प्रदेश: 514 पद (18 बैकलॉग)
    • महाराष्ट्र: 476 पद (74 बैकलॉग)
    • गोवा: 14 पद
    • दिल्ली: 169 पद (5 बैकलॉग)
    • उत्तराखंड: 127 पद
    • अरुणाचल प्रदेश: 20 पद (36 बैकलॉग)
    • असम: 145 पद (170 बैकलॉग)
    • मणिपुर: 16 पद (17 बैकलॉग)
    • मेघालय: 32 पद (46 बैकलॉग)
    • मिजोरम: 13 पद (15 बैकलॉग)
    • नागालैंड: 22 पद (31 बैकलॉग)
    • त्रिपुरा: 22 पद (28 बैकलॉग)
    • बिहार: 260 पद
    • झारखंड: 130 पद
    • केरल: 247 पद (12 बैकलॉग)
    • लक्षद्वीप: 3 पद

    यह भी पढ़ें- IBPS Clerk Apply Link 2025: क्लर्क के 10277 पदों पर आवेदन स्टार्ट, स्नातक पास करें अप्लाई, स्टेट वाइज भर्ती डिटेल यहां करें चेक