विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICAI CA Result Sep 2026: सीए फाउंडेशन रिजल्ट 6 नवंबर को होगा जारी, स्कोरकार्ड इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:21 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 04:24 PM (IST)

आईसीएआई सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम 6 नवंबर को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर लॉग ...और पढ़ें

CA Foundation result

CA Foundation result

HighLights

  1. सीए फाउंडेशन रिजल्ट 6 नवंबर को होगा जारी।

  2. डायरेक्ट लिंक icai.nic.in पर होगा एक्टिवेट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। आईसीएआई की ओर से सितंबर सेशन का रिजल्ट 6 नवंबर को घोषित कर दिया जायेगा। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जारी किया जायेगा जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही Foundation रिजल्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके आप सीधे स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पायंगे।

ईमेल से भी रिजल्ट कर सकेंगे चेक

आईसीएआई की ओर से दी गई डिटेल के मुताबिक जिन छात्रों ने पहले से आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया है उनको रिजल्ट की जानकारी ईमेल के माध्यम से भी दी जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स सीधे ही मेल के जरिये परिणाम की जांच कर पाएंगे।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

स्टेप 1: आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर विजिट करना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
स्टेप 4: अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही आईसीएआई की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। टॉप करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट पाठ्यक्रम के अनुसार जारी होगा।

यह भी पढ़ें- DGP, DSP, SP, ASP, ACP की क्या होती है फुल फॉर्म, यहां से जानें रैंक, कार्य सहित अन्य डिटेल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।