CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने ICAI CA Foundation Result September 2026 का एलान कर दिया है। इस परीक्षा में कंसिका और महक गुप्ता ने टॉप किया है।

CA Foundation Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ICAI CA Foundation Result 2026 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट
सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्रलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद CA Foundation Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Click Here To Download The Result
पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। इसके अलावा, जो उम्मीदवार सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा में पास नहीं हो सके हैं। वे जनवरी सेशन की सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, जनवरी सेशन की परीक्षा 03, 05, 07 और 09 जनवरी, 2027 को संचालित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UPSC NDA NA I Final Results 2026 OUT: यूपीएससी ने एनडीए एनए-1 फाइनल रिजल्ट का किया एलान, एक क्लिक से डाउनलोड करें PDF