विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CA Foundation Result 2023: सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, icai.nic.in एक्टिवेट होगा लिंक

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 25 Jan 2024 01:37 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jan 2024 01:40 PM (IST)

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट 2023 रिजल्ट 3 या 4 फरवरी ...और पढ़ें

ICAI CA Foundation December Result 2023 जल्द होगा जारी।
ICAI CA Foundation December Result 2023 जल्द होगा जारी।

HighLights

  1. सीए फाउंडेशन रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी।
  2. icaiexam.icai.org पर एक्टिवेट होगा डायरेक्ट लिंक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट जारी होने की डेट की संभावित तिथि का एलान कर दिया गया है। आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य धीरज खंडेलवाल की ओर से एक्स (X) पर दी गयी जानकारी के अनुसार सीए फाउंडेशन रिजल्ट 3 या 4 फरवरी 2024 को घोषित किया जा सकता है।

रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से icaiexam.icai.org, caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

ICAI CA Foundation Dec Result 2023: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम

  • रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऊपर दी गयी किसी भी वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • नतीजे घोषित होते ही उसका लिंक वेबसाइट के होम पेज पर एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • अब आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।

रिजल्ट घोषित किये जाने के साथ ही आईसीएआई की ओर से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

CA Foundation Result Date Dec 2023: कब हुई थी परीक्षा

आईसीएआई सीए फाउंडेशन दिसंबर 2023 एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 एवं 2, 4 और 6 जनवरी 2024 को किया गया था। एग्जाम का आयोजन दोपहर 2 बजे से किया गया था। पेपर 1 एवं पेपर 2 परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक किया गया था वहीं पेपर 3 और पेपर 4 का आयोजन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- ICAI CA May Exam 2024: 2 मई से शुरू होंगी सीए फाइनल की परीक्षाएं, ये हैं फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट्स