विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICAI CA May Exam 2024: 2 मई से शुरू होंगी सीए फाइनल की परीक्षाएं, ये हैं फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट्स

Published: Thu, 25 Jan 2024 01:34 PM (IST)

चार्टड अकाउंट्स मई ग्रुप 1 के लिए फाइनल परीक्षाएं 2 4 और 6 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं ...और पढ़ें

ICAI CA May Exam 2024: 2 मई से शुरू होंगी सीए फाइनल की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी (Image-freepik)
ICAI CA May Exam 2024: 2 मई से शुरू होंगी सीए फाइनल की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी (Image-freepik)

HighLights

  1. आधिकारिक वेबसाइट ww.icai.org पर चेक करें एग्जाम डेट्स
  2. फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 20, 22, 24 और 26 जून को होंगी
  3. फाइनल कोर्स के लिए ग्रुप 1 की परीक्षाएं 2, 4 और 6 मई, 2024 को होंगी

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए इंटरमीडिएट, फाइनल और फाउंडेशन कोर्स परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाएं मई और जून में आयोजित की जाएंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार,सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 20, 22, 24 और 26 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके तहत पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षार्थी इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम की तारीख नीचे चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट ww.icai.org पर भी देख सकते हैं। 

ICAI CA May Intermediate Exam Date 2024: ये हैं सीए इंटरमीडिएट मई एग्जाम की डेट्स 

सीए ग्रुप 1 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम परीक्षा का आयोजन 3, 5 और 7 मई, 2024 को कंडक्ट कराई जाएंगी। वहीं, ग्रुप II परीक्षाएं 9, 11 और 13 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। सभी इंटरमीडिएट परीक्षाएं पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

ICAI CA May Final Exam Date 2024: ये हैं सीए फाइनल मई परीक्षा का कार्यक्रम

चार्टड अकाउंट्स मई ग्रुप 1 के लिए फाइनल परीक्षाएं 2, 4 और 6 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं ग्रुप II एग्जाम 8, 10 और 12 मई, 2024 को कंडक्ट कराई जाएंगी। इसके अलावा, पेपर I से 5 तक परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। वहीं, छठवें पेपर का आयोजन 6 दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि सीए फाउंडेशन, फाइनल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, एमपी, यूपी, मिजोरम, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विभिन्न शहरों में यह परीक्षा कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: ICAI CA Foundation December Result: सीए फाउंडेशन दिसंबर रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी, icai.nic.in एक्टिवेट होगा लिंक