IBPS RRB PO परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 21 से स्टार्ट होगी प्रीलिम्स परीक्षा; Direct Link से करें डाउनलोड
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ने IBPS RRB PO Admit Card 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB PO Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
पीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
21 और 22 को होगी प्रारंभिक परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईबीपीएस आरआरबी पीओ की प्रांरभिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की ओर से आरआरबी प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा के लिए IBPS RRB PO Hall Ticket जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेने वाले है। वे IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर IBPS RRB PO Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आईबीपीएस आरआरबी पीओ परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Recent Update सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद IBPS RRB PO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा.
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
IBPS RRB PO Admit Card 2026 Direct Link
इस डेट पर होगी प्रारंभिक परीक्षा
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 21 और 22 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और न्यूमेरिकल एबिलिटी विषय से 80 अंकों के 80 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 45 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम आदि जानकारी की जांच ध्यान से कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।