IBPS RRB Clerk Admit Card 2026: आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम एडमिट कार्ड यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड, ये है एग्जाम डेट
आईबीपीएस ऑफिस असिस्टेंट के 8122 पदों पर होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट या इस पेज से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Office Assistant preliminary admit card
HighLights
आईबीपीएस आआरबी ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा 6, 12 और 13 दिसंबर को होगी आयोजित।
एडमिट कार्ड जारी, इस पेज से कर लें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश की क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। IBPS RRB Call Letter 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगइन डिटेल दर्ज करनी होगी।
इन डेट्स में होना है एग्जाम
आईबीपीएस की ओर से ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 6, 12 और 13 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे जब भी केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो कॉल लेटर के साथ ही एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक
- आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑफिस असिस्टेंट Call Letter for Online Preliminary Examination लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, पासवर्ड (डेट ऑफ बर्थ) एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
आईबीपीएस की ओर से ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) प्री एग्जामिनेशन में अभ्यर्थियों से कुल 80 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र में रीजनिंग विषय से 40 प्रश्न और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 40 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से ऑफिस असिस्टेंट के कुल 8122 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।