विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IBPS PO Mains Result 2026: आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:03 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2026 05:14 PM (IST)

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा रिजल्ट का एलान आज किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

IBPS PO Mains Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

IBPS PO Mains Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. आज जारी होगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट।

  2. कुल 7565 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर PO परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 नवंबर को जारी किया जाएगा। जो अभ्यर्थी 04 अक्टूबर को IBPS PO मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। वे कुछ ही देर में आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये IBPS PO Mains Result 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

इन 5 स्टेप्स से चेक कर सकेंगे मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए रिजल्ट चेक करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

  1. रिजल्ट चेक करने के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Recent Updates सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद IBPS PO Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

परीक्षा में पास उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए होंगे शॉर्टलिस्ट

जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल होंगे। उन्हें इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त, 2026 को किया गया था। परीक्षा के पश्चात प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 24 सितंबर, 2026 को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मुख्य परीक्षा 04 अक्टूबर का आयोजित कराई गई थी।

परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: रेलवे में 2,861 पदों पर निकली भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन; न्यूनतम 15 साल के युवा भी कर सकते हैं अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।