विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IBPS PO Mains Score Card 2026: प्रोबेशनरी ऑफिसर परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 09:18 AM (IST)

आईबीपीएस की ओर से IBPS CRP PO Mains Score Card 2026 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS PO Mains Score Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

IBPS PO Mains Score Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. पीओ मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी।

  2. यहां से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान IBPS की ओर से IBPS CRP PO Mains Score Card 2026 का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.inपर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in विजिट करें। 
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Recent Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद IBPS CRP PO Mains Score Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब हुई थी परीक्षा

आईबीपीएस की ओर से पीओ प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त, 2026 को किया गया था। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 24 सितंबर, 2026 को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए 04 अक्टूबर को मुख्य परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसके बाद मुख्य परीक्षा का परिणाम 20 नवंबर, 2026 को जारी किया गया था।

कितनी मिलेगी सैलरी

प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: CTET City Intimation Slip 2026: सीटीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ctet.nic.in पर जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।