CTET City Intimation Slip 2026 Out: सीटीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप ctet.nic.in पर जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
सीबीएसई की ओर से CTET City Intimation Slip 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
-1795781834487_m.webp)
CTET City Intimation Slip 2026 Out: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
सीटीईटी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी।
आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा के लिए सिटी स्लिप का एलान कर दिया गया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CTET September Exam City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
सीटीईटी परीक्षा की सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद View Examination City for CTET Dec 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट पर होगी परीक्षा
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 12 और 13 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। कक्षा 1 से 5 तक की सीटीईटी परीक्षा में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण, भाषा आदि विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। । इसके साथ ही कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षक सीटीईटी की परीक्षा में उम्मीदवारों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा, गणित, सामान्य अध्ययन और सामान्य विज्ञान विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। दोनों ही परीक्षा 150-150 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी।