विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IBPS Clerk Notification 2026: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 1 अगस्त से होंगे स्टार्ट

Published: Mon, 27 Jul 2026 06:19 PM (IST)

आईबीपीएस की ओर से क्लर्क 16 भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 1 अगस्त से स्टार्ट हो जायेंगे।

IBPS Clerk Vacancy 2026

IBPS Clerk Vacancy 2026

HighLights

  1. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन डेट्स का एलान।

  2. 1 अगस्त से भर्ती के लिए शुरू हो जायेंगे आवेदन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट/ XVI) भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती की तैयारियों में लगे थे वे 1 अगस्त से इस वैकेंसी में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 तय की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट डेट्स
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 1 अगस्त 2026
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) सितंबर 2026
प्रीलिम एग्जाम मंथ अक्टूबर 2026
नतीजे जारी होने की तिथि नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा की तिथि दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट मार्च 2027

कितने पदों पर हो सकती है भर्ती

आपको बता दें कि अभी शॉर्ट नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए रिक्त पदों का एलान नहीं किया गया है। पदों की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन के साथ दी जाएगी। पिछले 5 वर्षों में कितने पदों पर भर्ती हुई थी उसकी जानकारी आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।

वर्ष परीक्षा चक्र कुल पद
2025 CRP Clerks-XV 15,701
2024 CRP Clerks-XIV 11,826
2023 CRP Clerks-XIII 4,545
2022 CRP Clerks-XII 6,035
2021 CRP Clerks-XI 7,855

कौन ले सकेगा इस भर्ती में भाग

क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक पूरा किया हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के 208 पदों पर आवेदन स्टार्ट, जानें आवेदन के लिए कौन सी डिग्री है जरूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।