विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Vacancy 2026: यूपी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के 208 पदों पर आवेदन स्टार्ट, जानें आवेदन के लिए कौन सी डिग्री है जरूरी

Published: Mon, 27 Jul 2026 04:07 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:32 AM (IST)

यूपी फोरेंसिक साइंस लेबोरेटर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो गए हैं जो 17 अगस्त तक जारी रहेंगे। पात्र अभ्यर्थी ...और पढ़ें

Forensic Science Laboratory Recruitment 2026

Forensic Science Laboratory Recruitment 2026

HighLights

  1. यूपी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी पदों पर हो रही भर्ती।

  2. 17 अगस्त तक ऑनलाइन भरा जा सकता है फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Science Laboratory) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज यानी 27 जुलाई से स्टार्ट हो गए हैं। जो भी अभ्यर्थी भर्ती में के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि 24 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की तिथि 27 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा /आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026

भर्ती में शामिल होने के लिए योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, फोरेंसिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, आदि विषयों से बीएससी/ बीटेक या एमएससी आदि किया हो। अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री या A लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट हो।
शैक्षिक योयता के अलावा 1 जुलाई 2026 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

फॉर्म भरने का तरीका

  • भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी upsssc.gov.in पर जाकर ऑल नोटिफिकेशन में जाएं।
  • इसके बाद भर्ती से संबंधित अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
  • निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UPSSSC Vacancy

इस भर्ती में आवेदन के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 25 रुपये जमा करना होगा जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा का आधार पर किया जाएगा। रिटेन टेस्ट 100 अंकों के लिए जिसके लिए 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी।

यह भी पढ़ें- MP Police Vacancy 2026: एमपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल-SI समेत विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती का एलान, जानें आवेदन कब होंगे स्टार्ट?