यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IB ACIO Answer Key 2024 Out: इंटेलीजेंस ब्यूरो एसीआईओ परीक्षा के लिए आंसर की जारी, यहां से करें डाउनलोड
इंटलीजेस ब्यूरो (IB) द्वारा ग्रेड 2 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 17 और 18 ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के इंटलीजेस ब्यूरो (IB) द्वारा ग्रेड 2 के पदों के अंतर्गत असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर (ACIO) पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जनवरी 2024 को निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब उम्मीदवारों के लिए आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गयी है।
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
IB ACIO Answer Key 2024: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- इंटेलीजेंस ब्यूरो एसीआईओ आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर पर आंसर की से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको नए पेज पर यूजर आईडी, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

आंसर की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों को मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
IB ACIO Answer Key: दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
उत्तर कुंजी द्वारा उत्तरों के मिलान के दौरान अगर कोई उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है तो वे उस पर निर्धारित तिथियों के अंदर उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपके द्वारा दर्ज की गयी आपत्ति का विशेषज्ञों की टीम द्वारा निराकरण किया जाएगा। अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो इसके लिए आपको अंक प्रदान किया जाएगा।
आंसर की जारी होने के बाद जल्द ही उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया जायेगा। जो उम्मीदवार टियर 1 एग्जामिनेशन में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से इंटेलीजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलीजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 / टेक्निकल के 995 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
