विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Home Guard Recruitment: आज से शुरू हुए दिल्ली में 10285 होमगार्ड की भर्ती के लिए आवेदन, ये रहा लिंक

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Tue, 23 Jan 2024 01:19 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jan 2024 10:11 AM (IST)

होम गार्ड महानिदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से होमगार्ड के 10 हजार से अधिक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर ...और पढ़ें

Delhi Home Guard Recruitment 2024 के लिए आवेदन आज से।
Delhi Home Guard Recruitment 2024 के लिए आवेदन आज से।

HighLights

  1. दिल्ली में होमगार्ड के 10 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती।
  2. भर्ती के लिए कल से शुरू होगी एप्लीकेशन प्रॉसेस।
  3. 13 जनवरी 2024 तक भरा जा सकेगा ऑनलाइन फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। होम गार्ड महानिदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली सरकार) की ओर से होमगार्ड पदों पर बम्पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली में होमगार्ड के 10285 पदों पर भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 24 जनवरी 2024 से शुरू होनी है जो निर्धारित अंतिम तिथि 13 फरवरी 2024 तक जारी रहेगी।

इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म कल से आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

इस लिंक से करें अप्लाई

Delhi Home Guard Recruitment 2024: क्या है योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का 12th/ सीनियर सेकेंड्री उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एक्स सर्विसमैन/ Ex.CAPF Personnel अभ्यर्थियों का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

इसके अलावा अभ्यर्थी भारत का सिटीजन हो और दिल्ली का निवासी हो। निवास के लिए उम्मीदवार को दिल्ली का पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड आदि होना आवश्यक है।

आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक्स सर्विसमैन/ Ex.CAPF Personnel के लिए ऊपरी आयु 54 वर्ष तय की गयी है।

Delhi Home Guard Bharti 2024: शारीरिक मापदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई कम से कम 165 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए।

Delhi Home Guard Vacancy 2024: कैसे कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाकर भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- Chandigarh JBT Recruitment 2024: चंडीगढ़ में जेबीटी शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 24 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन