विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HPSC HCS Final Result 2026 OUT: हरियाणा सिविस सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 03:04 PM (IST)

हरियाणा HCS Final Result 2026 का एलान कर दिया गया है। फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

HPSC HCS Final Result 2026 OUT: यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ।

HPSC HCS Final Result 2026 OUT: यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ।

HighLights

  1. हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी।

  2. यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा लोक सेवा आयोग HPSC की ओर से हरियाणा सिविल सर्विस HCS परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा पीसीएस की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.inके जरिये HPSC HCS Final Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने नाम के साथ-साथ रोल नंबर एवं कैटेगरी की जांच भी कर सकते हैं।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें रिजल्ट

हरियाणा पीसीएस परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए HPSC की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर What's New सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Final Result (Allocation of Service) of HCS (Ex.Br.) & other Allied Services Exam-2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

एचपीएससी द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में कुल 101 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपना नाम, रोल नंबर और कैटेगरी की जांच ध्यान से कर लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

हरियाणा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2026 को किया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल हुए थे। उनके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 से 29 जून, 2026 के बीच किया गया था। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 03 अक्टू, 2026 को किया गया था।

यह भी पढ़ें: HPSC HCS Final Result 2026 OUT: हरियाणा सिविस सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link