हरियाणा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती PMT रिजल्ट जारी, 15121 उम्मीदवार सफल; 23 से 30 नवंबर तक होंगे फिजिकल टेस्ट
एचएसएससी की ओर से फॉरेस्ट गार्ड भर्ती पीएमटी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही सफल उम्मीदवारों के ...और पढ़ें

hssc result: फॉरेस्ट गार्ड पीएमटी रिजल्ट करें चेक।
HighLights
हरियाणा ADVT. NOS. 13/2024, 02/2026 and 04/2026 पीएमटी रिजल्ट जारी।
23 से 30 नवंबर तक होंगे फिजिकल टेस्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट में एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी हुआ है। उम्मीदवार साइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज
आपको बता दें कि PMT में कुल 15121 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की हो जो अगले चरण फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए क्वालीफाई हुए हैं। सभी क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर मेरिट लिस्ट में दर्ज है।
आपको बता दें कि सफल हुए उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट 23 से लेकर 30 नवंबर 2026 तक करवाए जायेंगे। इसमें से 23 से 27 नवंबर तक पुरुष उम्मीदवारों के फिजिकल और 29 एवं 30 नवंबर 2026 को महिला उम्मीदवारों के फिजिकल होंगे।
मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका
- एचएसएससी फॉरेस्ट गार्ड मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Public Notice में NOTICE TO THE CANDIDATES FOR PHYSICAL SCREENING TEST (PST) FOR THE VARIOUS POSTS AGAINST ADVT. NOS. 13/2024, 02/2026 and 04/2026 पर क्लिक करें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे डाउनलोड कर लें।
- अब इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर देखें।
फिजिकल के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां करें डाउनलोड
एचएसएससी की ओर से फिजिकल के लिए सफल उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। सफल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।