विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Board Exam Date 2027: फरवरी से शुरू होंगे हरियाणा 10th-12th बोर्ड, टाइम टेबल जल्द

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:45 PM (IST)

हरियाणा बोर्ड 10th 12th डेटशीट 2027 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी के अंतिम सप्ताह से होने की उम्मीद है।

HBSE Time Table 2027

HBSE Time Table 2027

HighLights

  1. फरवरी 2027 से शुरू होंगे हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं।

  2. टाइम टेबल जल्द ही आने की उम्मीद।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड से 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही दोनों ही कक्षाओं का टाइम टेबल (Haryana Board Time Table 2027) जारी किया जा सकता है। आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी 2027 के अंतिम सप्ताह से हो सकती है।

कब होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?

पिछले वर्ष को देखें तो प्रैक्टिकल एग्जाम भी फरवरी 2027 में संपन्न करवाए जायेंगे। पिछले साल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक वहीं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था।

एग्जाम के लिए टाइम

हरियाणा बोर्ड की ओर से 10th 12th बोर्ड एग्जाम का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 12:30 से अपरान्ह 3:30 बजे तक होती है। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे तक रहती है।

टाइम टेबल इस तरीके से कर पाएंगे डाउनलोड

  1. हरियाणा बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल 2027 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा (10th या 12th) की डेटशीट डाउनलोड करनी होगी उस पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।
  4. अब आप विषय एवं डेट के अनुसार पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं।

अच्छे अंकों के लिए सभी विषयों पर करें फोकस

जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं वे अपनी तैयारी को तेज कर दें और सभी विषयों पर बराबर से फोकस करें। क्योंकि सभी विषयों में अच्छे अंक पाने पर ही आपकी अच्छी मेरिट बनेगी।
तैयारी के लिए एक टाइम टेबल सेट कर लें और उसमें सभी विषयों को जगह दें। पढ़ाई के साथ ही टाइम टेबल में रिवीजन पर भी ध्यान दें ताकी जो भी आप पढ़ रहे हैं उसे भूलें न।

यह भी पढ़ें- UP Board Practical Exam 2027: 11 से 28 जनवरी तक होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम; जिला वाइज चेक करें डेट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।