Haryana Board Exam Date 2027: हरियाणा बोर्ड क्लास 10th-12th टाइम टेबल, चेक करें डेट्स शिफ्ट एवं टाइमिंग
हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 4 से लेकर 26 मार्च और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मार्च से लेकर 4 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।

BSEH Exam Date Sheet 2027: हरियाणा बोर्ड टाइम टेबल
HighLights
हरियाणा बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च 2027 से होंगी स्टार्ट।
फरवरी 2027 में होंगे दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) की ओर से सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12th) वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डेट्स का एलान कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी किये गए टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 4 मार्च से लेकर 26 मार्च 2026 तक करवाया जायेगा। इसके अलावा 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी जो 4 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी।
सब्जेक्ट वाइज और डेट वाइज पूरा टाइम टेबल जल्द होगा जारी
बोर्ड की ओर से जारी की गई नोटिस में बताया गया है कि डेट और सब्जेक्ट के अनुसार विस्तृत टाइम टेबल जल्द ही उपलब्ध करवा दिया जायेगा। इसके बाद छात्र जान सकेंगे कि किस डेट में किस विषय की परीक्षा होगी।
परीक्षा के लिए टाइमिंग और शिफ्ट
हरियाणा बोर्ड की ओर से 10th 12th बोर्ड एग्जाम का आयोजन एक शिफ्ट में करवाया जाता है। परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 12:30 से अपरान्ह 3:30 बजे तक होती है। कुछ विषयों के पेपर्स के लिए टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे तक रहती है।
प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी में होंगी आयोजित
चूंकि इस बार बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत मार्च माह से की जाएगी। ऐसे में प्रैक्टिकल परीक्षाएं फरवरी 2027 में संपन्न करवाई जाएंगी। ध्यान रखें कि स्टूडेंट्स को पास होने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य है। प्रायोगिक परीक्षाओं में भाग न लेने पर स्टूडेंट को फेल माना जायेगा।
- हरियाणा बोर्ड 10th 12th टाइम टेबल 2027 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा (10th या 12th) की डेटशीट डाउनलोड करनी होगी उस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।
- अब आप विषय एवं डेट के अनुसार पूरी डेटशीट चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।