हारना मना है! ब्यूटी विथ ब्रेन शगुन मेहरा ने नायब तहसीलदार की ट्रेनिंग के साथ छठे प्रयास में UPSC क्रैक कर जीता सबका दिल
शगुन मेहरा ने अपने छठे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 618वीं रैंक हासिल की, जबकि वे नायब तहसीलदार के पद पर प्रशिक्षण ले रही थीं। पांच बार प्रारंभिक परीक्षा में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी दृढ़ता व एकाग्रता से यह सफलता प्राप्त की।

UPSC: शगुन मेहरा।
HighLights
शगुन मेहरा ने नायब तहसीलदार की ट्रेनिंग के साथ 618वीं रैंक लाकर क्रैक किया UPSC
5 बार प्रीलिम्स से बाहर होकर भी हार न मानकर पास की परीक्षा।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी क्रैक करने के लिए कितना पेशेंस, हिम्मत और जूनून चाहिए ये आप हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लोहार माजरा गांव की रहने वाली शगुन मेहरा से जान सकते हैं। शगुन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 618वीं रैंक हासिल कर अपने सपने को साकार किया है। उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने यह सफलता अपने छठे प्रयास में और वह भी हरियाणा सिविल सेवा के तहत नायब तहसीलदार पद की ट्रेनिंग के दौरान हासिल की।
5 बार प्रीलिम से बाहर होने के बाद भी नहीं मानी हार
शगुन मेहरा के अनुसार वे UPSC क्रैक करने के लिए लगातार मेहनत कर रहीं थीं। पहले 5 प्रयासों में वे प्रारंभिक परीक्षा से ही बाहर हो गईं लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 6ठी बार परीक्षा दी। लेकिन इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 618 रैंक पाकर देश की सबसे प्रतिष्ठित एग्जाम को क्रैक कर लिया।

(image: इंस्टाग्राम)
नायब तहसीलदार की ट्रेनिंग के दौरान भी UPSC की तैयारी रखी जारी
यूपीएससी का सफर शगुन के लिए आसान नहीं रहा। एक इंटरव्यू के अनुसार छठे प्रयास से पहले वे प्रीलिम्स भी पार नहीं कर पाई थीं। हालांकि, छठे प्रयास में उन्होंने पहली बार प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू तीनों चरण सफलतापूर्वक पूरे किए। इसी दौरान हरियाणा सिविल सेवा में नायब तहसीलदार के पद पर उनका चयन भी हुआ और उन्होंने ट्रेनिंग के साथ अपनी यूपीएससी की तैयारी जारी रखी।

(image: इंस्टाग्राम)
ब्यूटी विथ ब्रेन मिसाल शगुन मेहरा का जीवन
शगुन मेहरा की प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई मजबूत रही है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीएससी (कंप्यूटर साइंस) और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमसीए (मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) किया। बीएससी की पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन एक स्टार्टअप के लिए हो गया था, लेकिन उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया। उनके परिवार में शुरू से ही शैक्षणिक माहौल रहा है।

(image: इंस्टाग्राम)
उनके पिता यशपाल मेहरा हरियाणा पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत रहे और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी मां किरण मेहरा बीटेक और एमबीए करने के बाद गृहिणी हैं, बड़ी बहन विदेश में स्थापित हैं और छोटा भाई बीटेक की पढ़ाई कर रहा है।
UPSC Aspirant को दी ये सलाह
नए उम्मीदवारों को मार्गदर्शन देते हुए शगुन ने कहा कि शुरुआती असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए। निरंतरता और एकाग्रता के साथ प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने प्रीलिम्स के लिए सीमित और चुनिंदा अध्ययन सामग्री रखने तथा उसका बार-बार रिवीजन करने पर जोर दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।