विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Board Date Sheet 2027: हरियाणा बोर्ड क्लास 10th-12th डेटशीट जल्द होगी जारी, यहां मिलेगा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:16 PM (IST)

हरियाणा बोर्ड की ओर से Haryana Board 10th 12th Date Sheet 2027 का एलान जल्द ही किया जाएगा। छात्र एवं छात्राएं पीडीएफ फॉर्मेट में टाइमटेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

Haryana Board Date Sheet 2027: यहां देखें पूरी जानकारी।

Haryana Board Date Sheet 2027: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द जारी होगी डेटशीट।

  2. फरवरी माह से शुरू हो सकती है बोर्ड परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कक्षा 10वीं एवं 12वीं हरियाणा बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं को डेटशीट का बेसब्री से इंतजार है। जो छात्र एवं छात्राएं हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। उनके लिए बोर्ड द्वारा जल्द ही Haryana Board 10th 12th Date Sheet 2027 जारी की जाएगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये टाइमटेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

इन 4 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की डेटशीट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यहां छात्रों एवं अभिभावकों की मदद के लिए डेटशीट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स की मदद से आसानी से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • डेटशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Haryana Board 10th 12th DatSheet 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद डेटशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

हरियाणा बोर्ड की ओर से फिलहाल परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा फरवरी के अंत से शुरू की जा सकती है। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से लेकर अप्रैल तक किया जाएगा। इसके साथ ही पिछले साल कक्षा दसवीं की परीक्षा 26 फरवरी से लेकर 20 मार्च, 2026 तक और कक्षा बारहवीं की परीक्षा 25 फरवरी से लेकर 01 अप्रैल, 2026 तक संचालित की गई थी।

एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं एक शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक आयोजित कराई जाती है।

 

यह भी पढ़ें- BPSC DSO Result 2026: बिहार जिला खेल अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।