BPSC DSO Result 2026: बिहार जिला खेल अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ
बिहार जिला खेल अधिकारी लिखित परीक्षा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

BPSC District Sports Officer Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
बीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट।
पीडीएप फॉर्मेट में हुई रिजल्ट की घोषणा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने जिला खेल अधिकारी यानी DSO परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर BPSC DSO Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। जिला खेल अधिकारी लिखित परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 29 और 30 जनवरी, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 304 उम्मीदवार शामिल हुए थे।