Move to Jagran APP

GUJCET 2022 Result: गुजरात सीईटी परीक्षा परिणाम घोषित, नतीजे देखने के लिए लिंक gujcet.gseb.org पर हुआ एक्टिव

GUJCET 2022 Result गुजरात सकेंड्री एण्ड हायर एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 की घोषणा आज 12 मई 2022 को सुबह 10 बजे कर दी गई। इसके बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर एक्टिव कर दिया गया।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 08:41 AM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 10:10 AM (IST)
GUJCET 2022 Result: गुजरात सीईटी परीक्षा परिणाम घोषित, नतीजे देखने के लिए लिंक gujcet.gseb.org पर हुआ एक्टिव
GUJCET 2022 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना सीट नंबर भरकर सबमिट करना होगा।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। GUJCET 2022 Result: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स के लिए आज, 12 मई 2022 की तारीख महत्वपूर्ण हो गया है। गुजरात सकेंड्री एण्ड हायर एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा GUJCET 2022 के परिणामों की घोषणा आज कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के अनुसार GUJCET 2022 रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद जीएसईबी की प्रवेश परीक्षा वेबसाइट, gujcet.gseb.org पर एक्टिव कर दिया गया है। वेबसाइट पर लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार अपना सीट नंबर GUJCET रिजल्ट 2022 पेज पर भरकर सबमिट करके देख सकते हैं। उम्मीदवार गुजरात सीईटी परिणाम और स्कोर का प्रिंट लेने के बाद इसक सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

loksabha election banner

GUJCET रिजल्ट 2022 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

गुजरात राज्य में स्थित विभिन्न सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में फार्मेसी, इंजीनियरिंग और कई अन्य स्ट्रीम में डिग्री और डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रमों में वर्ष 2022-23 में दाखिले के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUCET) 2022 का आयोजन 18 अप्रैल 2022 को किया गया था। इसके बाद जीएसईबी ने प्रवेश परीक्षा के लिए प्रोविजिनल आंसर-की 28 अप्रैल को जारी किए थे और उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद जीएसईबी द्वारा GUCET 2022 के फाइनल आंसर की बुधवार, 11 मई 2022 को जारी किए गए।

यह भी पढ़ें - GUJCET Result 2022: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फाइनल आंसर-की रिलीज, ऐसे देखें अपना स्कोर

GUJCET रिजल्ट 2022 के साथ-साथ गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट भी

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि जीएसईबी द्वारा GUJCET रिजल्ट 2022 की आज घोषणा के साथ ही साथ एचएससी कक्षा के साइंस स्ट्रीम के छात्र-छात्राओं के लिए गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट की भी घोषणा आज ही की जानी है। जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर एक्टिव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - GSEB 12th Science Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट लिंक सुबह 10 बजे होगा एक्टिव gseb.org पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.