Move to Jagran APP

GSEB 12th Science Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

GSEB 12th Science Result 2022 गुजरात बोर्ड द्वारा एचएससी साइंस स्ट्रीम की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं के लिए जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा आज 12 मई 2022 को सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी गई है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 12 May 2022 08:01 AM (IST)Updated: Thu, 12 May 2022 10:50 AM (IST)
GSEB 12th Science Result 2022: गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस के नतीजे घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
GSEB 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर एक्टिव कर दिया गया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। GSEB 12th Science Result 2022: जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। गुजरात बोर्ड द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक, जीएसईबी 12वीं साइंस की परीक्षा में 95361 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, इनमें से 68,681 को उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इस बार की परीक्षा में 72.02 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 64 छात्र-छात्राओं के 100 फीसदी अंक आए हैं, जबकि 161 छात्र-छात्राओं के ए1 ग्रेड और 3,303 स्टूडेंट्स की ए2 ग्रेड आई है। स्टूडेंट्स पर अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, gseb.org पर एक्टिव किए गए लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं। गुजरात सकेंड्री एण्ड हायर एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) द्वारा गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए एक्टिव लिंक को निर्धारित समय पर आज, 12 मई 2022 की सुबह 10 बजे एक्टिव किया गया। इस लिंक के माध्यम से स्टूडेंट्स अपना जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 और स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। गुजरात एचएससी साइंस रिजल्ट 2022 के लिए छात्रों को अपनी छह अंकों की सीट संख्या जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 पेज पर भरनी होगी।

loksabha election banner

जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 के लिए डायरेक्ट लिंक

GSEB 12th Science Result 2022: शिक्षा मंत्री ने की आधिकारिक घोषणा

इससे पहले जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 घोषित किए जाने की तारीख और समय की जानकारी आधिकारिक तौर पर गुजरात राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री जीतू वाघवानी ने सोशल मीडिया पर साझा की। शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि गुजरात बोर्ड कक्षा 12 साइंस रिजल्ट 12 मई 2022 को सुबह 10 बजे घोषित किय जाएगा।

GSEB 12th Science Result 2022: न्यूनतम डी ग्रेड वाले होंगे पास

गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि जीएसईबी द्वारा सिर्फ उन्हीं को एचएससी परीक्षाफल में उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा जिन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त होते हैं। जीएसईबी के नियमों के अनुसार, गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 में उन्हीं छात्रों को सफल घोषित किया जाएगा जो कि कम से कम डी ग्रेड प्राप्त करते हैं। हालांकि, ई 1 और ई 2 ग्रेड में जीएसईबी एचएससी साइंस रिजल्ट 2022 में दी जा सकती है, जो कि सम्बन्धित विषयों में इंप्रूवमेंट के लिए होगी।

स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 उन्हीं छात्रों के लिए घोषित किया जाएगा जो कि जीएसईबी द्वारा 28 मार्च से 12 अप्रैल 2022 के बीच विभिन्न तारीखों पर आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.