विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Global Peace Index 2023: जानें विश्व के सबसे शांतिप्रिय और अशांत देशों के नाम, भारत को मिला 126वां स्थान

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 06 Jul 2023 05:21 PM (IST)

Global Peace Index 2023 आईपी की ओर से ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 जारी किया है है। इस लिस्ट में दुनिया ...और पढ़ें

Global Peace Index 2023: ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 में भारत को मिला 126वां स्थान।
Global Peace Index 2023: ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 में भारत को मिला 126वां स्थान।

Global Peace Index 2023: इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) की ओर से प्रतिवर्ष ग्लोबल पीस इंडेक्स रैंकिंग जारी की जाती है। IEP की ओर से हाल ही में 'ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023' जारी किया गया है। इस लिस्ट में विश्वभर के कुल 163 देशों को शामिल किया गया। इस लिस्ट में सबसे शांत देश के रूप में आइसलैंड ने अपनी जगह बनाई है। विश्व शांति सूचकांक में आइलैंड लगातार वर्ष 2008 से पहले पायदान पर बना हुआ है। इसके अलावा विश्व के सबसे अशांत देश के रूप में अफगानिस्तान को रखा गया है। अफगानिस्तान को लगातार पांचवीं बार विश्व शांति सूचकांक में अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है। आइये जानते हैं दुनिया के टॉप-10 शांत एवं टॉप-10 अशांत देशों की सूची में किसने जगह बनाई है।

Global Peace Index 2023: दुनिया के शीर्ष-10 शांत देशों की लिस्ट

  • पहला स्थान: आइसलैंड
  • दूसरा स्थान: डेनमार्क
  • तीसरा स्थान: आयरलैंड
  • चौथा स्थान: न्यूजीलैंड
  • पांचवां स्थान: ऑस्ट्रिया
  • छठा स्थान: सिंगापुर
  • सातवां स्थान: पुर्तगाल
  • आठवां स्थान: स्लोवेनिया
  • नौवां स्थान: जापान
  • दसवां स्थान: स्विट्जरलैंड

यह भी पढ़ें- Explainer: क्या है सरकारी बॉन्ड? यहां से जानें इसके प्रकार और लाभ

Global Peace Index 2023: दुनिया के शीर्ष-10 अशांत देशों की लिस्ट

  • 163वां स्थान: अफगानिस्तान
  • 162वां स्थान: यमन
  • 161वां स्थान: सीरिया
  • 160वां स्थान: दक्षिण सूडान
  • 159वां स्थान: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो
  • 158वां स्थान: रूस
  • 157वां स्थान: यूक्रेन
  • 156वां स्थान: सोमालिया
  • 155वां स्थान: सूडान
  • 154वां स्थान: ईराक

यह भी पढ़ें- Explainer: क्या है ओजोन परत? यहां से जानें इसके निर्माण, महत्व और प्रभाव की पूर्ण जानकारी

Global Peace Index 2023: भारत को मिला 126वां स्थान

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023 में भारत को 126वां स्थान प्राप्त हुआ हुआ। पिछले वर्ष के मुकाबले भारत को फायदा हुआ है, पिछले वर्ष भारत को 135वां स्थान प्राप्त हुआ था जिस घटकर 126 हो गया है। इस वर्ष भारत को 2.314 स्कोर प्राप्त हुआ। भारत के पड़ोसी देशों में भूटान को दुनियाभर में 17वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा पाकिस्तान को 146वां, बांग्लादेश को 88वां, नेपाल को 79, मालदीव को 23 एवं श्रीलंका को 107वां स्थान प्राप्त हुआ है। इन साथ ही म्यांमार को 145वां और चीन को 80वां स्थान प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें- शहर एवं गांव के नाम में क्यों जुड़ा होता है 'पुर', यहां से जानें रोचक तथ्य