विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GDS Result 2026: बड़ी अपडेट! इस डेट तक आ सकती है जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट, दस्तावेज सत्यापन के लिए डॉक्युमेंट रखें तैयार

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:45 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Oct 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

भारतीय डाक द्वारा ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट (India Post GDS 1st Merit List 2026) 10 अक्टूबर के आस-पास आने की संभावना है।

India Post GDS Result 2026 इसी सप्ताह हो सकती है जारी।

India Post GDS Result 2026 इसी सप्ताह हो सकती है जारी।

HighLights

  1. इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट इसी वीक हो सकता है जारी।

  2. मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डिवीजन होगा दर्ज।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती जुलाई 2026 में आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिया पोस्ट की ओर से पहली मेरिट लिस्ट (GDS 1st merit list) 10 जुलाई के आस-पास जारी होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक भारतीय डाक की ओर से आधिकारिक डेट की जानकारी नहीं दी गई है।

दस्तावेज सत्यापन के लिए डॉक्युमेंट रखें तैयार

जिन उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी उनको नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा। ऐसे में अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें ताकी दस्तावेज सत्यापन में किसी प्रकार की समस्या न हो। अगर इस प्रक्रिया में अभ्यर्थी विफल हो जाते हैं तो उनको नियुक्ति नहीं दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेजों की सूची

दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवार अपनी मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र, ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, किसी भी सरकारी अस्पताल/ सरकारी औषधालय/सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र (अनिवार्य), अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा राज्य में रोजगार के मामले में आदिवासी/ स्थानीय बोलियों या भाषा के ज्ञान के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र तैयार कर लें। वेरिफिकेशन के दौरान ओरिजिनल के साथ ही 2 फोटोकॉपी का सेट लेकर जाना होगा।

मेरिट लिस्ट केवल 4 स्टेप्स में कर सकेंगे डाउनलोड

  • स्टेप 1: इंडिया पोस्ट जीडीएस जुलाई रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate's Corner में सबसे नीचे ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना होगा।
  • स्टेप 3: अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 4: अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकेंगे।

मेरिट लिस्ट में पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डिवीजन सहित अन्य डिटेल दर्ज होगी।

यह भी पढ़ें- RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का सुनहरा मौका, इस डेट तक आएगा भर्ती का विज्ञापन! जानें संभावित पद