GDS 1st Merit List 2026: किस राज्य में कितने पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल; जीडीएस मेरिट लिस्ट कभी भी हो सकती है जारी
इंडिया पोस्ट की ओर से GDS Result 2026 (1st मेरिट लिस्ट) कभी भी जारी हो सकती है। इस भर्ती के ...और पढ़ें

ग्रामीण डाक सेवक रिजल्ट 2026
HighLights
जीडीएस मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर होगी जारी।
सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में होना होगा शामिल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीक या अगले वीक तक India Post GDS Result 2026 की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में सभी उम्मीदवार आगे दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने डॉक्युमेंट्स को तैयार कर लें ताकी नियुक्ति के समय किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
GDS Merit List 2026: कहां और कैसे जारी होगा रिजल्ट?
इंडिया पोस्ट द्वारा मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट राज्य के अनुसार अलग-अलग जारी होगी जिसमें सफल उम्मीदवारों पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डिवीजन सहित अन्य डिटेल दर्ज होगी। जिन उम्मीदवारों को लिस्ट में जगह मिलेगी वे ही दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाये जाएंगे।
इस प्रकार से रिजल्ट कर सकेंगे चेक
- इंडिया पोस्ट जीडीएस जुलाई रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate's Corner में सबसे नीचे ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना होगा।
- अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकेंगे।
किस राज्य में कितने पदों पर होनी है भर्ती
इंडियन पोस्ट की ओर से इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों/ डिवीजन के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किये गए हैं। आप यहां दी जा रही टेबल से जान सकते हैं कि किस राज्य/ डिवीजन में कितने पद खाली हैं।
| क्रमांक | सर्कल का नाम | भाषा (Language) | पदों की संख्या |
| 1 | आंध्र प्रदेश | तेलुगु | 917 |
| 2 | असम | असमिया | 322 |
| 3 | असम | बंगाली | 77 |
| 4 | असम | बोडो | 15 |
| 5 | बिहार | हिंदी | 1098 |
| 6 | छत्तीसगढ़ | हिंदी | 762 |
| 7 | दिल्ली | हिंदी | 16 |
| 8 | गुजरात | गुजराती | 499 |
| 9 | हरियाणा | हिंदी | 87 |
| 10 | हिमाचल प्रदेश | हिंदी | 335 |
| 11 | जम्मू-कश्मीर | हिंदी/उर्दू | 340 |
| 12 | झारखंड | हिंदी | 1379 |
| 13 | कर्नाटक | कन्नड़ | 1116 |
| 14 | केरल | मलयालम | 1373 |
| 15 | मध्य प्रदेश | हिंदी | 1450 |
| 16 | महाराष्ट्र | कोंकणी/मराठी | 134 |
| 17 | महाराष्ट्र | मराठी | 2297 |
| 18 | उत्तर पूर्वी | बंगाली/काक बराक | 119 |
| 19 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी | 1354 |
| 20 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी और गारो | 296 |
| 21 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी और खासी | 369 |
| 22 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/मणिपुरी | 306 |
| 23 | उत्तर पूर्वी | मिजो | 110 |
| 24 | ओडिशा | उड़िया | 1353 |
| 25 | पंजाब | अंग्रेजी/हिंदी | 3 |
| 26 | पंजाब | पंजाबी | 119 |
| 27 | राजस्थान | हिंदी | 1009 |
| 28 | तमिलनाडु | तमिल | 2118 |
| 29 | तेलंगाना | तेलुगु | 419 |
| 30 | उत्तराखंड | हिंदी | 452 |
| 31 | उत्तर प्रदेश | हिंदी | 1691 |
| 32 | पश्चिम बंगाल | बंगाली | 1619 |
| 33 | पश्चिम बंगाल | बंगाली/नेपाली | 12 |
| 34 | पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी और भूटिया/ गुरुंग/ लेपचा/ नेपाली/ राय/ शेरपा/ तमांग | 86 |
| 35 | पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी/ हिंदी | 38 |
| 36 | पश्चिम बंगाल | नेपाली | 7 |
| - | कुल पद (Total) | 23,557 |
ध्यान रखें कि चयन के लिए 3 या 4 मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती हैं। पहले चरण की मेरिट लिस्ट और प्रक्रिया पूरी होने के बाद अन्य चरणों के लिए मेरिट लिस्ट जारी होगी।
