India Post GDS Result 2026: दस्तावेज सत्यापन के लिए ये डॉक्युमेंट कर लें तैयार, जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट इस डेट तक आने की उम्मीद
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जा सकती है। सफल उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट ...और पढ़ें

GDS Merit List 2026
HighLights
जीडीएस मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर होगी जारी।
नतीजे जल्द आने की उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 के लिए आवेदन 19 सितंबर तक लिए गए थे वहीं 23 से 24 सितंबर 2026 तक उम्मीदवारों को आवेदन में करेक्शन का मौका दिया गया था। इस इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर के पहले या दूसरे वीक में आने की उम्मीद है।
रिजल्ट आने के बाद दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रक्रिया में होना होगा शामिल
अभ्यर्थियों को बता दें कि इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाता है। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को केवल डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। नतीजे आने में कुछ ही दिन हैं ऐसे में आप अपने दस्तावेज तैयार रखें ताकी नियुक्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो।
आवश्यक डॉक्युमेंट
दस्तावेज के रूप में उम्मीदवार मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र, ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, किसी भी सरकारी अस्पताल/ सरकारी औषधालय/सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र (अनिवार्य), अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा राज्य में रोजगार के मामले में आदिवासी/ स्थानीय बोलियों या भाषा के ज्ञान के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र तैयार कर लें। वेरिफिकेशन के दौरान ओरिजिनल के साथ ही 2 फोटोकॉपी का सेट लेकर जाना होगा।
मेरिट लिस्ट इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
- स्टेप 1: इंडिया पोस्ट जीडीएस जुलाई रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate's Corner में सबसे नीचे ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना होगा।
- स्टेप 3: अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 4: अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकेंगे।
मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डिवीजन सहित अन्य डिटेल दर्ज होगी। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
