GDS 2nd Merit List 2026 Link: आने वाली है ग्रामीण डाक सेवक 2nd मेरिट लिस्ट; ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट में अपना नाम
इंडिया पोस्ट की ओर से GDS 2nd Merit List 2026 किसी भी समय डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाई जा सकती है। सफल उम्मीदवारों को डीवी में शामिल होना होगा ऐसे में अपने दस्तावेज अभी से तैयार कर लें।

Gramin Dak Sevak 2nd merit list
HighLights
इंडिया पोस्ट जीडीएस द्वितीय मेरिट लिस्ट इसी वीक आने की पूरी उम्मीद।
सभी राज्यों की पीडीएफ indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर होगी उपलब्ध।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी हुई थी जिसके बाद एक 40 दिन निकल चुके हैं और अभ्यर्थियों को द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। पूर्व भर्तियों के पैटर्न को देखें तो India Post GDS 2nd merit list 30 से 40 दिन बाद जारी की जाती है।
कहां और कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक Schedule-II, July-2026 भर्ती की 2nd मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से राज्य के अनुसार अलग-अलग ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लिए में सफल उम्मीदवारों का सीरियल नंबर, डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, पोस्ट कम्युनिटी (वर्ग) के साथ ही रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्राप्त अंक दर्ज होंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026 पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने राज्य को चुनना होगा और उसके नीचे 2nd मेरिट लिस्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
- अब उस राज्य/ डिवीजन की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य जानकारी चेक कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को डीवी टेस्ट में होना होगा शामिल
जो अभ्यर्थी मेरिट लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे उनको नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। मेरिट लिस्ट आने के साथ ही डीवी के लिए डेट्स का एलान कर दिया जायेगा।
किस राज्य में कितने पद रिक्त; देखें पूरी डिटेल
| सीरियल नंबर | सर्कल का नाम | भाषा (Language) | पदों की संख्या |
| 1 | आंध्र प्रदेश | तेलुगु | 917 |
| 2 | असम | असमिया | 322 |
| 3 | असम | बंगाली | 77 |
| 4 | असम | बोडो | 15 |
| 5 | बिहार | हिंदी | 1098 |
| 6 | छत्तीसगढ़ | हिंदी | 762 |
| 7 | दिल्ली | हिंदी | 16 |
| 8 | गुजरात | गुजराती | 499 |
| 9 | हरियाणा | हिंदी | 87 |
| 10 | हिमाचल प्रदेश | हिंदी | 335 |
| 11 | जम्मू-कश्मीर | हिंदी/उर्दू | 340 |
| 12 | झारखंड | हिंदी | 1379 |
| 13 | कर्नाटक | कन्नड़ | 1116 |
| 14 | केरल | मलयालम | 1373 |
| 15 | मध्य प्रदेश | हिंदी | 1450 |
| 16 | महाराष्ट्र | कोंकणी/मराठी | 134 |
| 17 | महाराष्ट्र | मराठी | 2297 |
| 18 | उत्तर पूर्वी | बंगाली/काक बराक | 119 |
| 19 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी | 1354 |
| 20 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी और गारो | 296 |
| 21 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी और खासी | 369 |
| 22 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/मणिपुरी | 306 |
| 23 | उत्तर पूर्वी | मिजो | 110 |
| 24 | ओडिशा | उड़िया | 1353 |
| 25 | पंजाब | अंग्रेजी/हिंदी | 3 |
| 26 | पंजाब | पंजाबी | 119 |
| 27 | राजस्थान | हिंदी | 1009 |
| 28 | तमिलनाडु | तमिल | 2118 |
| 29 | तेलंगाना | तेलुगु | 419 |
| 30 | उत्तराखंड | हिंदी | 452 |
| 31 | उत्तर प्रदेश | हिंदी | 1691 |
| 32 | पश्चिम बंगाल | बंगाली | 1619 |
| 33 | पश्चिम बंगाल | बंगाली/नेपाली | 12 |
| 34 | पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी और भूटिया/ गुरुंग/ लेपचा/ नेपाली/ राय/ शेरपा/ तमांग | 86 |
| 35 | पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी/ हिंदी | 38 |
| 36 | पश्चिम बंगाल | नेपाली | 7 |
| - | कुल योग (Total) | 23,557 |