विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GDS 2nd Merit List 2026 Date: इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट इस डेट में होगी जारी, पहले से कम रहेगा कटऑफ

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:46 PM (IST)

इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक दूसरी मेरिट लिस्ट (GDS 2nd Merit List) जल्द ही आने की उम्मीद ...और पढ़ें

India Post GDS 2nd Merit List 2026

India Post GDS 2nd Merit List 2026

HighLights

  1. इंडिया पोस्ट जल्द जारी करेगा जीडीएस भर्ती की 2nd मेरिट लिस्ट।

  2. पीडीएफ लिंक indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर होगा उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती जुलाई 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट 12 अक्टूबर को जारी हुई थी। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वालों के डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी हुई थी। अब पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 2nd मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो जायेगा।

इन डेट्स के बीच आ सकती है दूसरी मेरिट लिस्ट

पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया संपन्न होने 10 से 15 दिनों के अंदर 2nd मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि 10 से 15 नवंबर 2026 के बीच India Post GDS second merit list जारी हो जाएगी।
ध्यान रखें कि सभी राज्यों की मेरिट लिस्ट अलग-अलग पीडीएफ फॉर्मेट में जारी होगी जिसमें सफल उम्मीदवारों का सीरियल नंबर, डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, पोस्ट कम्युनिटी (वर्ग) के साथ ही सफल उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्राप्त अंक दर्ज होंगे।

द्वितीय मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का तरीका

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026 पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य को चुनना होगा और उसके नीचे 2nd मेरिट लिस्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
  • अब उस राज्य/ डिवीजन की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य जानकारी चेक कर सकेंगे।

इस बार पिछली बार से कम होगा कटऑफ

पहली मेरिट लिस्ट में कई राज्यों का कटऑफ 99 से 100% तक रहा था। हालांकि, कुछ राज्यों के आरक्षित वर्ग के कटऑफ कम भी रहा। ऐसे में इस बार दूसरी मेरिट लिस्ट का कटऑफ गिरने की पूरी उम्मीद है।

दस्तावेज सत्यापन के लिए डॉक्युमेंट कर लें तैयार

जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज होगा उनको नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए मुख्य दस्तावेज मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से अक्षम व्यक्ति (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र, ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, किसी भी सरकारी अस्पताल/ सरकारी औषधालय/सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र (अनिवार्य), अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा राज्य में रोजगार के मामले में आदिवासी/ स्थानीय बोलियों या भाषा के ज्ञान के संबंध में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। ऐसे में सभी दस्तावेजों को पहले से ही तैयार करके रख लें ताकी बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो।

यह भी पढ़ें- ISRO Recruitment 2026: इसरो में टेक्निकल और ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।