Move to Jagran APP

उम्मीदें 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस में 62 हजार पदों की भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी में होगी शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एसआई सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन नए साल पर जनवरी के प्रथम सप्ताह में जारी किये जाने की उम्मीद है। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है।

By Amit YadavEdited By: Amit YadavPublished: Mon, 18 Dec 2023 05:41 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2023 05:41 PM (IST)
Expectations 2024: नए साल पर जारी हो सकता है यूपी पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नए वर्ष का आगाज होने में बस कुछ ही दिनों का समय शेष है। सभी चाहते हैं कि नया साल उनके लिए खुशियां लेकर आये और वे जो पाना चाहते हैं वे उसे प्राप्त कर सकें। इन्हीं में से लाखों अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जो यूपी पुलिस में भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। भर्ती की घोषणा तो जुलाई 2023 में कर दी गयी थी लेकिन किसी कारणवश अभी तक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका है।

loksabha election banner

नए साल पर नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद

अब आने वाला नया साल नयी उम्मीदें लेकर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल, एसआई सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही भर्ती के लिए आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया जायेगा। इसके बाद पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

62 हजार से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए पदों की संख्या का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। जारी की गयी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्यभर में 62 हजार से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें से पुलिस कॉन्स्टेबल के 52,699 पदों, जेल वार्डर के 2833 पदों, पुलिस उप-निरीक्षक के 2469 पदों, रेडियो ऑपरेटर के 2430 पदों, लिपिक संवर्ग के 545 पदों, कंप्यूटर ऑपरेटर के 872 पदों और कंप्यूटर प्रोग्रामर के 55 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

तैयारियां हो चुकी है लगभग पूरी

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB) की ओर भर्ती के लिए तैयारियां पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भर्ती के लिए हरी झंडी पहले ही दी जा चुकी है। इसलिए उम्मीद है कि नए वर्ष पर इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- MPSC Recruitment 2023: इस राज्य में प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 20 दिसंबर से


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.