विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद भी 400 से अधिक MBBS सीटें खाली, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की भारी फीस बनी पेरेंट्स के लिए मुसीबत

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:17 AM (IST)

स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद भी देश में 400 से अधिक एमबीबीएस सीटें खाली रह गई हैं। इसका मुख्य ...और पढ़ें

MBBS की 43 फीसदी सीटें रिक्त।

MBBS की 43 फीसदी सीटें रिक्त।

HighLights

  1. स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद 400 से अधिक एमबीबीएस सीटें खाली।

  2. प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की अत्यधिक फीस अभिभावकों के लिए बनी मुसीबत।

  3. पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा सीटें रिक्त रहीं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश में मेडिकल शिक्षा की बढ़ती लागत और प्राइवेट कॉलेजों की अत्यधिक फीस के कारण मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आयोजित स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के बाद भी 400 से अधिक एमबीबीएस (MBBS) सीटें खाली रह गई हैं। स्पेशल राउंड के सीट मैट्रिक्स में कुल 948 रिक्त एमबीबीएस सीटों को शामिल किया गया था। इनमें से केवल 537 सीटें ही आवंटित हो सकीं, जबकि 411 सीटें बिना आवंटन के खाली रह गईं।

43 फीसदी सीटें रह गईं रिक्त

जानकारी के अनुसार कुल रिक्त सीटों का 57% आवंटन हुआ और 43% सीटें खाली रह गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पिछले साल केवल 60 से 70 सीटें खाली रही थीं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार चार राउंड की काउंसलिंग के बाद पांचवां राउंड भी आयोजित किया गया, लेकिन इसके बावजूद 400 से ज्यादा सीटें खाली रह गईं।

भारी-भरकम फीस पेरेंट्स के लिए बनी मुसीबत

विशेषज्ञों का मानना है कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की भारी-भरकम फीस छात्रों और उनके अविभावकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। पहले जिन संस्थानों की फीस 15 लाख रुपये के आस-पास थी, वह बढ़कर अब 25 से 30 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच गई है। जहां सरकारी और नामी प्राइवेट संस्थानों की सीटें तुरंत भर जाती हैं, वहीं अत्यधिक फीस और बुनियादी ढांचे की कमी वाले निजी कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि फीस इसी तरह बढ़ती रही तो सीटें बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं रहेगा, क्योंकि छात्र इन्हें वहन नहीं कर पा रहे हैं।

FMGE एग्जाम में भी 80 फीसदी अभ्यर्थी हुए थे फेल 

इस बार भारत में प्रैक्टिस करने के लिए अनिवार्य 'फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन' (FMGE) में करीब 80% (5 में से 4) विदेशी मेडिकल स्नातक असफल रहे हैं। इस परीक्षा में शामिल हुए 31,539 अभ्यर्थियों में से केवल 9,354 छात्र ही उत्तीर्ण हो सके, जिससे कुल पास प्रतिशत महज 22.9% रहा। छात्र संगठनों ने परीक्षा के पैटर्न और सिफारिशों के सही तरीके से लागू न होने पर असंतोष जताया है।

यह भी पढ़ें- रेलवे में स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप-C एवं D पदों पर निकली भर्ती, 6 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।