JEE Mains Registration 2027: जेईई मेन फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई; कल से 500 रुपये लगेगी लेट फीस
जेईई मेन 2027 आवेदन पत्र (बिना लेट फीस) भरने की आज लास्ट डेट है। छात्र बिना देरी करते हुए आज ही एप्लीकेशन प्रॉसेस पूर्ण कर लें। 23 से 26 नवंबर तक आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त चार्ज देंगे होगा।

JEE Main 2027: आज है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।
HighLights
जेईई मेन 2027 के लिए आज ही कर लें आवेदन।
23 से 26 नवंबर तक लगेगी 500 रुपये लेट फीस।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) 2027 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 22 नवंबर (बिना लेट फीस) निर्धारित है। ऐसे में जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और किसी कारणवश अभी तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे बिना देरी करते हुए आज ही एप्लीकेशन प्रॉसेस पूर्ण कर लें।
आज आवेदन पूरा न कर पाने वाले छात्रों को कल से 500 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। ऐसे में इससे बचने के लिए आज ही आवेदन कर लें।
अब तक 11 लाख से अधिक आवेदन हो चुके प्राप्त
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साझा की गई डिटेल के मुताबिक अब तक 11,19,062 छात्र आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर चुके हैं। इसके अलावा 13,29,670 स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। ऐस में ये स्टूडेंट्स जल्द ही डिटेल और फीस भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें। इस बार 15 लाख आवेदन जेईई मेन परीक्षा के लिए प्राप्त होने की उम्मीद है।
छात्र स्वयं भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म
- जेईई मेन 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Online Application Form for JEE (Main) 2027 – Session 1 पर क्लिक करें।
- अब आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर आदि अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
- अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इसके बाद पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
JEE Mains Registration 2027 Link
ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
फॉर्म भरने के लिए निर्धारित फीस
जेईई मेन फॉर्म 2027 भरने के साथ अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 900 रुपये जमा करना होगा। अनरिजर्व, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ट्रांसजेंडर/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।\
26 नवंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन का मौका
ऐसे छात्र जो आवेदन नहीं कर पाएंगे वे कल यानी 23 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक लेट फी 500 रुपये के साथ आवेदन कर पाएंगे। आवेदन से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या ऊपर दिए गए ब्रोशर का अवलोकन कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।