विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU देगा होनहार छात्रों को 1.2 लाख की सालाना छात्रवृत्ति, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलेगा स्कॉलरशिप का लाभ

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:21 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Nov 2026 11:54 AM (GMT+05:30)

दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोफेसर जी.सी. माहेश्वरी एनुअल मेमोरियल स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को 1.2 लाख रुपये की सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप

HighLights

  1. प्रोफेसर जी.सी. माहेश्वरी एनुअल मेमोरियल स्कॉलरशिप के लिए जल्द स्टार्ट होंगे आवेदन।

  2. 1.2 लाख रुपये सालाना मिलेगी छात्रवृत्ति।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए खुशखबरी है। जो स्टूडेंट्स डीयू से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे हैं अब उनको सालाना 1.2 लाख लाख की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। यह स्कॉलरशिप "प्रोफेसर जी.सी. माहेश्वरी एनुअल मेमोरियल स्कॉलरशिप" के नाम से स्टार्ट की गई है। इसे शुरू करने वाली जी.सी. माहेश्वरी की पत्नी रानी माहेश्वरी हैं जिन्होंने 21 लाख रुपये विभाग को डोनेशन देकर इसकी शुरुआत की है।

2026 से लेकर 2026 तक 1.2 लाख की मिलेगी सालाना छात्रवृत्ति

इस स्कॉलरशिप को इसी साल से लागू कर दिया गया है। इस वर्ष से लेकर वर्ष 2036 तक प्रतिवर्ष 1.2 लाख की छात्र स्टूडेंट्स को प्रदान की जाएगी। 2036 के बाद स्कॉलरशिप की धनराशि डबल कर दी जाएगी। वर्ष 2036 से लेकर 2046 तक प्रति छात्र और छात्रा को 1.2 लाख रुपये सालाना की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

किसे मिलेगा फायदा

इस छात्रवृत्ति का फायदा डीयू में बीकॉम ऑनर्स में पढ़ रहे एक छात्रा और एक छात्र को मिलेगा। दोनों को प्रतिवर्ष 51000-51000 हजार रुपये छात्रवृति के रूप में प्रदान किये जायेंगे।

क्या है छात्रवृति का क्राइटेरिया

इस छात्रवृत्ति के लिए छात्र के डीयू के कॉलेज से अध्ययनरत होना अनिवार्य है। छात्र के परिवार की वार्षिक आयु 500000 (5 लाख) से ज्यादा न हो। स्टूडेंट ने वर्ष/ सेमेस्टर में न्यूनतम 6.5 CGPA प्राप्त किया हो और कॉलेज में 75 फीसदी उपस्थिति हो।
अगर किसी छात्र को पहले से कोई स्कॉलरशिप मिल रही है तो वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे। इस छात्रवृति के लिए आवेदन डीयू की ओर से पृथक से लिए जायेंगे जिसके लिए डेट्स का एलान जल्द ही होगा।

यह भी पढ़ें- UPSC NDA 1 2027: यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से आवेदन होंगे स्टार्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।